फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Police Force: इंडियन पुलिस फोर्स से पहले ओटीटी पर धमाल मचा चुकी हैं ये कॉप ड्रामा सीरीज, देखें लिस्ट

Sun, 07 Jan 2024 09:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला
रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी को प्राइम वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। इस शो का इंतजार लोगों को लंबे समय से है। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे देखकर फैंस की बेताबी काफी ज्यादा बढ़ गई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारों ने इस सीरीज में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। इस वेब शो से पहले भी कई कॉप ड्रामा सीरीज लोगों पर अपनी गहरी छाप छोड़ चुकी हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं...
Kangana Ranaut: 'इमरजेंसी' स्टार कंगना के लिए क्या आसान होंगी राहें? मानहानि वाले केस पर रोक लगाने की मांग
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कालकूट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कालकूट
यह शो एक पुलिस अधिकारी (विजय वर्मा) पर केंद्रित है, जो अपनी निजी जिंदगी में कई परेशानियों से गुजर रहा है। समाजिक और पारिवारिक दबाव के साथ उसके आसपास की दुनिया भयावह रहस्यों से भरी है। इस वेब सीरीज को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। विजय की एक्टिंग, लोगों के दिल जीतने में कामयाब  रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
कोहरा - फोटो : सोशल मीडिया
कोहरा
एक एनआरआई जिसकी ग्रामीण पंजाब में शादी से कुछ समय पहले ही हत्या कर दी गई थी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे कई राज उजागर होते हैं। सीरीज में सुविंदर विक्की और बरुण सोबती और हरलीन सेठी लीड रोल में नजर आए थे। दर्शकों की तरफ से इसके अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

4 of 6
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली क्राइम
शेफाली शाह की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। सीरीज में उनकी एक्टिंग की जमकर सराहना हुई थी। यह वेब सीरीज अपने दमदार कंटेंट की वजह से कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही थी। आईएमडीबी पर इसे 8.5 की रेटिंग दी गई है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
भौकाल - फोटो : सोशल मीडिया
भौकाल
एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज भौकाल सच्ची घटनाओं पर आधारित वेब सीरीज है। टीवी के मशहूर अभिनेता मोहित रैना ने इस सीरीज में लीड रोल निभाया था। दर्शकों को उनकी अदाकारी बहुत पसंद आई थी। ओटीटी पर यह मुफ्त में स्ट्रीम की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्पेशल ऑप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्पेशल ऑप्स
इस लिस्ट में स्पेशल ऑप्स का नाम भी शामिल है। सीरीज में केके जैसे उम्दा कलाकार नजर आए थे। इस कॉप ड्रामा सीरीज का निर्देशन नीरज पांडे शिवम नायर ने किया था। इस कॉप एक्शन ड्रामा सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं, जिसे दर्शकों का पूरा साथ मिला है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस वेब सीरीज का लुत्फ उठाया जा सकता है।
Nawazuddin: 'सैंधव' की शूटिंग पर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे नवाजुद्दीन, अभिनेता ने साझा किया किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें