एक्शन, कॉमेडी और रोमांस के अलावा कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर काफी पसंद आता है। थ्रिल पसंद करने वाले लोगों के लिए अभी तक सिर्फ हॉरर कंटेंट ही एक बढ़िया ऑप्शन हुआ करता था। लेकिन अब ऐसे लोगों के लिए जॉन्बी मूवीस भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। जॉम्बीज हमेशा से ही चर्चा का विषय रहे हैं। हालांकि इस पर आधारित फिल्म और सीरीज लोगों को काफी पसंद आती है। ऐसे में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इस जॉनर की फिल्में और सीरीज उपलब्ध होने लगी हैं। आइए जानते हैं जॉम्बी पर आधारित ऐसी ही कुछ वेब सीरीज के बारे में-
जी नेशन
जॉम्बीज पर आधारित इस वेब सीरीज में जॉम्बीज का बड़ा ही तेज एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में दिखाए गए जॉन्बी को आप सांसे थाम कर देखते नजर आएंगे। इस सीरीज में जॉम्बीज ना सिर्फ एक डरावने लाश के रूप में दिखाई देगी, बल्कि इसे काफी इंटेलिजेंट भी बताया गया है। ऐसे में थ्रिल से भरपूर यह सीरीज आपका भरपूर मनोरंजन करेगी।