फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top College Life Web Series: ये हैं कॉलेज लाइफ पर बनी बेहतरीन वेब सीरीज, देखकर याद आ जाएंगे पुराने दिन

Sun, 23 Jan 2022 08:00 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कॉलेज लाइफ वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
हर इंसान के लिए स्कूल और कॉलेज के दिन काफी खास होते हैं क्योंकि इन्हीं दिनों से काफी सारी खूबसूरत यादें जुड़ी होती हैं, जिन्हें कोई भी कभी नहीं भूल सकता है। अब तक कई ऐसे टीवी सीरियल्स नजर आ चुके हैं, जिन्हें कॉलेज थीम के साथ प्यार और दोस्ती के बीच बनाया गया था। वहीं, ओटीटी की दुनिया में भी इस खूबसूरत थीम पर कई वेब सीरीज बनी हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। आइए आपको ऐसी ही कुछ वेब सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसे देखने के बाद आपको भी अपने स्कूल और कॉलेज के खूबसूरत दिन याद जा जाएंगे।
 
कॉलेज रोमांस
2018 में रिलीज हुई ‘कॉलेज रोमांस’ एक पॉपुलर वेब सीरीज है। इस सीरीज में अपूर्वा अरोरा‚ मनोत सिंह‚ केशव साधना‚ गगन अरोरा व श्रेया मेहता रीड रोल में नजर आए हैं। इस सीरीज में कॉलेज लाइफ में रोमांस, मस्ती और धमाल सब देखने को मिला था। इसका दूसरा सीजन भी आया था, जिसे भी दर्शकों द्वारा पसंद किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
फ्लेम्स वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लेम्स
‘फ्मेम्स’ वेब सीरीज में टीनेज की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें सुनाक्षी ग्रोवर, ऋत्विक साहोरे, तान्या मनिकताला और शिवम कक्कड़ नजर आए हैं। इस सीरीज में कॉचिंग सेंटर में बचपन का प्यार देखने को मिलेगा। रजत (ऋत्विक साहोरे) जो इशिता (तान्या मनिकताला) के प्यार में पड़ जाता है और इसके बाद दोनों के मिलने और फिर बिछड़ने की कहानी आपका दिल जीत लेगी।
विज्ञापन

3 of 5
हॉस्टल डेज - फोटो : सोशल मीडिया
हॉस्टल डेज
‘हॉस्टल डेज’ में चार दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है, जो इंजीनियरिंग के स्टूडेंट हैं। सीरीज में देखने को मिलेगा कि चारों दोस्तों की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। ऐसे में अगर आप भी हॉस्टल लाइफ को एंजॉय कर चुके हैं, तो आप इस सीरीज से बेहद जल्दी ही जुड़ जाएंगे।

4 of 5
कॉलेज लाइफ वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
इंजीनियरिंग गर्ल्स
अब तक सिर्फ लड़कों की हॉस्टल लाइफ की कहानियों को पर्दे पर दिखाया गया था लेकिन ‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’ वेब सीरीज में लड़कियों की हॉस्टल लाइफ को दिखाया गया है। इस सीरीज में कृतिका अवस्थी, बरखा सिंह, सेजल कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी। ये सीरीज यू-ट्यूब पर भी मौजूद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉलेज लाइफ वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
गर्ल्स हॉस्टल
‘गर्ल्स हॉस्टल’ वेब सीरीज में भी गर्ल्स हॉस्टल में महिलाओं की कहानी को दिखाया गया है। इस सीरीज में सिमरन नाटेकर, अहसास चन्ना और सृष्टि श्रीवास्तव जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए हैं। इस शो को आप नेटफ्लिक्स और TVF पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें