वेब सीरीज की दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा धूम अगर किसी सीरीज की है तो वह 'क्रिमिनल जस्टिस 3' की है। क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इसकी कहानी से लेकर स्टार कास्ट की अदाकारी तक दर्शक इसकी हर चीज के फैन हो रहे हैं। वेव पर मिल रहे इस तरह के कंटेंट को देख दर्शकों की दिलचस्पी क्राइम बेस्ड वेब सीरीज में बढ़ती जा रही है। इसी की तरह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई वेब सीरीज हैं, जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगी। अपराध की काली दुनिया को दिखाती इनकी कहानियां दर्शकों का इंटरेस्ट बढ़ा रही हैं और लोग इन्हें देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। चलिए जानते हैं इस वक्त 'नेटफ्लिक्स', 'अमेजन प्राइम वीडियो', 'डिज्नी+हॉटस्टार', 'एमएक्स प्लेयर' और 'जी5' जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की मोस्ट पॉपुलर पांच क्राइम वेब सीरीज के बारे में..