फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 old tv shows: 90 के दशक में सुपरहिट थे ये टीवी शोज, ओटीटी पर भी कर सकते हैं स्ट्रीम

Mon, 07 Feb 2022 11:46 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
टॉप 10 पुराने टीवी शोज - फोटो : social media
कोरोना जैसी महामारी में अपने पुराने दिनों को याद करना किसी मेडिटेशन से कम नहीं हो सकता। फिर चाहे वो पुरानी तस्वीरों को देखना हो या फिर एक ऐसा टीवी शो देखना जो आपको आपके खुशी भरे पलों की याद दिलाता हो। लॉकडाउन के दौरान टीवी चैनलों ने अपने पुराने सीरियलों का प्रसारण इसी कारण से शुरू किया था। अगर आप टीवी की दुनिया के क्लासिक शोज को दोबारा देखना चाहते हैं तो हमारी बनाई गई इस लिस्ट पर नजर जरूर डालें, जिन्हें आप कभी भी ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
शक्तिमान - फोटो : Twitter
शक्तिमान(1997)
भारत के सबसे पहले सुपरहीरो शो का प्रीमियर 1997 में हुआ था और यह शो डीसी कॉमिक्स के सुपरमैन से काफी प्रेरित था। किसी दूर के ग्रह से पृथ्वी पर उतरने वाले एक एलियन होने के बजाय, शक्तिमान ने ध्यान और प्रकृति के पांच तत्वों: अंतरिक्ष, पृथ्वी, वायु, जल और अग्नि के माध्यम से अपनी शक्तियों को प्राप्त किया था। आप एक बार फिर अपने शक्तिमान को अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन देख सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
देख भाई देख - फोटो : twitter: @AllAbout90sLife
देख भाई देख(1993)
यह पॉपुलर शो दीवान परिवार की तीन पीढ़ियों के मिसएडवेंचर्स को दिखाता है। वह सभी एक पुश्तैनी बंगले में एक साथ रहते हैं। इस शो के हर एक एपिसोड में ये परिवार एक अनूठी समस्या से निपटता है, जो उनके रिश्तों या परिवार से जुड़ी होती हैं। इसमें शेखर सुमन, नवीन निश्चल, फरीदा जलाल, सुषमा सेठ और देवेन भोजानी जैसे कई टीवी कलाकार दिखाई दिए थे। इस शो को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

 

4 of 11
Khichdi
खिचड़ी(2010)
खिचड़ी एक पागल गुजराती परिवार की कहानी है। इस पारेख परिवार में इतने प्रतिष्ठित पात्र थे कि उनके तकिया कलाम देश भर में स्थानिय भाषा का हिस्सा बन गए थे। हमेशा गुस्से में रहने वाले ससुर से लेकर प्रफुल और हंसा जैसे प्यारे कपल तक को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
Sarabhai vs Sarabhai - फोटो : इंस्टाग्राम
सारा भाई वर्सेस सारा भाई(2004)
यह शो एक उच्च वर्गीय गुजराती परिवार के जीवन के इर्द-गिर्द घूमता है, जो दक्षिण मुंबई में एक पॉश अपार्टमेंट में रहता है। यह शो अपने यादगार किरदारों और सरल कहानी के साथ रिलीज होने के तुरंत बाद बेहद लोकप्रिय हो गया था। इस शो को भी आप सभी लोग डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
फौजी - फोटो : social media
फौजी(1989)
यह वह शो है जिसने 1989 में शाहरुख खान को दुनिया के सामने पेश किया। जैसा कि शीर्षक से पता चलता है, शो भारतीय सैनिकों की ट्रेनिंग पर आधारित है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

 
विज्ञापन

7 of 11
'ब्योमकेश बक्शी' सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया
ब्योमकेश बक्शी (1993)
इस शो में जासूस ब्योमकेश बक्शी और उनके साथी अजीत कुमार बनर्जी के कारनामों को दिखाया गया है। इसने अभिनेता रजित कपूर से एक स्टार बना दिया, जिन्होंने ब्योमकेश बक्शी का किरदार निभाया था। इस पर साल 2015 में सुशांत सिंह राजपूत ने एक फिल्म भी की थी, जिसका नाम 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' था। इस शो को आप यूट्यूब पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

 

8 of 11
ऑफिस-ऑफिस शो में पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑफिस ऑफिस(2001)
साल 2001 में आए इस शो में भारत सरकार के कार्यालयों और उनमें होते भ्रष्टाचार को हास्यापद तरीके से दिखाया था। इसमें मुसद्दीलाल (पंकज कपूर) और एक अक्षम नौकरशाही प्रणाली के बीच संघर्षों को दिखाया गया था। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं। 

9 of 11
सर्कस - फोटो : Social Media
सर्कस(1989)
दुनिया की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक बनने से बहुत पहले, शाहरुख खान शो सर्कस का हिस्सा थे। शाहरुख ने एक ऐसे युवक की भूमिका निभाई, जिसे अपने सर्कस का प्रबंधन करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है जो उसे अपने पिता से विरासत में मिला है। इसमें रेणुका शहाणे, आशुतोष गोवारिकर और मकरंद देशपांडे ने भी अभिनय किया। इसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

10 of 11
बुनियाद - फोटो : Social Media
बुनियाद (1986)
यह भारत के सबसे पुराने सोप ओपेरा में से एक है और ये शो हवेलीराम के जीवन को दिखाता है। इसमें उन्हें विभाजन और स्वतंत्रता के बाद हुई घटनाओं से निपटते हुए दिखाया गया है। इसे शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया था। उस समय के जीवन के लगभग प्रामाणिक चित्रण के लिए शो की अभी भी सराहना की जाती है। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। 

 
विज्ञापन

11 of 11
हम पांच
हम पांच (1995)
यह शो आनंद माथुर के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपनी पत्नी और पांच विलक्षण बेटियों के साथ रहता था। यह व्यापक रूप से देश में सबसे लोकप्रिय हिंदी सिटकॉम में से एक माना जाता है। इस शो से विद्या बालन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसे आप लोग जी 5 पर स्ट्रीम कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें