लूडो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
12 नवंबर - लूडो
ओटीटी पर हिंदी सामग्री की बात की जाए तो इस बृहस्पतिवार का दिन और भी ज्यादा बड़ा होने वाला है। क्योंकि, अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस दिन तीन जाने पहचाने प्रोजेक्ट रिलीज होंगे। इन तीनों में से पहला है 'लूडो'। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'लूडो' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे नेटफ्लिक्स अपनी ओरिजिनल फिल्म बनाकर रिलीज कर रहा है। चार अलग-अलग कहानियों पर टिकी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।