फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekend On OTT: 'तैश' के बाद इस वीकएंड आ रहीं ये फिल्में और सीरीज, सनी लियोनी का दिखेगा कामुक अंदाज

Thu, 29 Oct 2020 11:35 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हफ्ते भर का पूरा मजा तो वीकेंड में ही होता है और ओटीटी का यह वीकेंड बहुत मजेदार होने वाला है। क्योंकि, एक्शन, कॉमेडी, हॉरर, थ्रिलर, ड्रामा, आदि जॉनर के प्रोजेक्ट्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाले हैं। एक तरफ जहां हर बार अपने अभिनय से बड़ी लकीर खींचती जा रहीं अभिनेत्री शबाना आजमी अपने ड्रामा से डराएंगी, वहीं दूसरी तरफ सनी लियोनी अपनी मादक अदाओं से आपके अंदर रोमांस जगाएंगी। अगर आपको एक्शन थ्रिलर पसंद है तो गुरुवार को जी5 पर रिलीज हो रही फिल्म 'तैश' आपके लिए ही है। चलिए बताते हैं कि इस वीकेंड में क्या है खास?
विज्ञापन

2 of 6
काली खुही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
काली खुही - नेटफ्लिक्स
सिनेमा के शौकीन लोगों के लिए शुक्रवार का पहला आकर्षण शबाना आजमी की हॉरर फिल्म 'काली खुही' ही रहने वाला है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। टेरी समुंद्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक 10 साल की बच्ची शिवांगी की है। इतनी कम उम्र होने के बावजूद शिवांगी को एक भटकती आत्मा से जूझना पड़ता है। शिवांगी को उस आत्मा से अपना परिवार बचाना है। इस ओरिजिनल फिल्म में शबाना आजमी के अलावा संजीदा शेख, रीवा अरोरा, सत्यदीप मिश्रा आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बुलेट्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बुलेट्स
पिछले कुछ समय से कामुक कथाएं और गाली गलौज वाली सेमी पॉर्न ड्रामा सीरीज पेश करने वाला एमएक्स प्लेयर इस बार भी एक वेब सीरीज 'बुलेट्स' रिलीज कर रहा है। शुरुआती दौर में निर्माताओं ने इसका शीर्षक 'टीना और लोलो' सोचा था। बाद में इसे बदल दिया गया। यह शीर्षक इस सीरीज की दो मुख्य अदाकारा सनी लियोनी और करिश्मा तन्ना के किरदारों के नाम पर ही रखा गया था। टीना और लोलो इस सीरीज की जांबाज खिलाड़ी हैं जो अपने हुस्न और जांबाजी से दुश्मनों के छक्के छुड़ा देती हैं। सनी और करिश्मा के अलावा इस सीरीज में दीपक तिजोरी भी मुख्य भूमिका में हैं।

4 of 6
एक झूठी लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक झूठी लव स्टोरी
वैसे तो देश में पाकिस्तानी कलाकारों को काम करने की इजाजत नहीं है और न ही देश के किसी कलाकार को पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की अनुमति है। लेकिन, जी5 का ओरिजिनल सेक्शन जिंदगी इन सब से परे है। वह पहले भी कुछ पाकिस्तानी शोज को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करता आया है और इस शुक्रवार को भी यह प्लेटफॉर्म एक ड्रामा सीरीज 'एक झूठी लव स्टोरी' रिलीज करेगा।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रुथ सीकर्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रुथ सीकर्स
'ट्रुथ सीकर्स' अंग्रेजी भाषा की एक वेब सीरीज है जिसे अमेजॉन प्राइम वीडियो रिलीज कर रहा है। वैसे तो यह हॉरर सीरीज है लेकिन आजकल जिस तरह हॉरर में कॉमेडी का तड़का मार कर लोगों को डराने के साथ हंसाने की भी कोशिश चल रही है। यह सीरीज भी उसी नियम का पालन करेगी। इस हॉरर कॉमेडी सीरीज की रचना हॉलीवुड के दो जाने-माने अभिनेता निक फ्रॉस्ट और साइमन पेग ने की है। ये दोनों ही अभिनेता इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभाते हुए भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिज हाउस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिज हाउस
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स हर हफ्ते बाकी सभी प्लेटफॉर्म्स की तुलना में सबसे ज्यादा सामग्री रिलीज करने के लिए जाना जाता है। इस शुक्रवार को अलग-अलग भाषाओं के प्रोजेक्ट्स के अलावा यह एक थ्रिलर मिस्ट्री ओरिजिनल फिल्म 'हिज हाउस' भी रिलीज कर रहा है। यह फिल्म अंग्रेजी भाषा में होगी। इसकी कहानी दक्षिण सूडान के एक पलायित जोड़े की है जो अपना गुजर-बसर करने के लिए एक अंग्रेजी शहर पहुंचता है। शहरी चाल चलन से अनजान ये लोग इस नई जगह पर अपना जीवन व्यतीत करने की कोशिश करते हैं।

इरफान पठान पर पायल घोष का निशाना, बोलीं- मेरे दोस्त ने कहा था कि कोई मुसलमान भगवान नहीं हो सकता

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें