फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekend Releases: ओटीटी पर होगा इन वेब सीरीज के बीच घमासान तो सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहीं ये दो बड़ी फिल्में

Thu, 10 Mar 2022 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज - फोटो : social media
वीकेंड आते ही लोग अपने परिवार के साथ लोग इसे एंजॉय करने की प्लानिंग में जुट जाते हैं। कोई सिनेमाघर जाकर फिल्में देखता है तो कोई घर बैठे ओटीटी पर ही अपना मनोरंजन करता है। मार्च के दूसरे हफ्ते के वीकेंड में दर्शकों के लिए ओटीटी और थिएटर्स दोनों पर धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं। हमने आज आपके लिए उन्हीं वेब सीरीजों और फिल्मों की एक लिस्ट तैयार की है, जो इस वीकेंड आपका मनोरंजन करेंगी......

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
राधे-श्याम - फोटो : social media
मूवी का नाम- राधे श्याम
रिलीज डेट - 11 मार्च, 2022
रिलीजिंग प्लेटफॉर्म -  थिएटर्स 

कोविड की वजह से कई बार सुपर स्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्टारर 'राधे श्याम' की रिलीज को टाला जा चुका है। लेकिन अब आखिर ये फिल्म '11 मार्च' को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म में प्रभास एक ज्योतिश की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि पूजा उनकी प्रेमिका की भूमिका में हैं। यह एक लव स्टोरी है, जो लोग प्रभास को बिग स्क्रीन्स पर देखने के लिए उत्सुक थे उनके लिए ये फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं। 


 

 
विज्ञापन

3 of 7
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : इंस्टाग्राम
मूवी का नाम- द कश्मीर फाइल्स 
रिलीज डेट - 11 मार्च, 2022
रिलीजिंग प्लेटफॉर्म -  थिएटर्स 

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को दिखाती है। यह वह सच्चाई है, जिसे अभी तक छिपाया जाता रहा है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी लीड रोल में हैं।  

 

 

4 of 7
अनामिका - फोटो : Social media
वेब सीरीज का नाम- अनामिका 
रिलीज डेट - 10 मार्च, 2022
रिलीजिंग प्लेटफॉर्म - एमएक्स प्लेयर

सनी लियोनी के साथ ये एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी के बीच ये दूसरा प्रोजेक्ट है। इस एक्शन थ्रिलर सीरीज में अभिनेत्री एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाएंगी, जो किसी वजह से गद्दार हो चुकी है। सीरीज विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित है और इसमें सोनाली सेगल, राहुल देव, समीर सोनी, शहजाद शेख और अयाज खान भी हैं। यह 10 मार्च से स्ट्रीम की जा सकती है। 


 
विज्ञापन

5 of 7
मारन - फोटो : social media
मूवी का नाम- मारन
रिलीज डेट - 11 मार्च, 2022
रिलीजिंग प्लेटफॉर्म -  डिज्नी +हॉटस्टार

साउथ के स्टार धनुष अपनी इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर के साथ डिज्नी +हॉटस्टार पर 11 मार्च को आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता एक इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट की भूमिका में हैं। इस तेलुगू फिल्म में मालविका मोहनन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 

विज्ञापन

6 of 7
upload season 2 - फोटो : Instagram
वेब सीरीज का नाम-  अपलोड सीजन 2
रिलीज डेट - 11 मार्च, 2022
रिलीजिंग प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो

अपलोड सीजन 2, 2020 की कल्ट हिट साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी (और मर्डर मिस्ट्री?) सीरीज अपलोड का दूसरा सीजन है। यह अमेजन प्राइम वीडियो 11 मार्च को वापसी कर रही है। इस सीरीज में इंग्रिड कन्नरमैन, ज़ैनब जॉनसन, एंडी एलो मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिसेज एंड मिस्टर शमीम - फोटो : Instagram
वेब सीरीज का नाम-  मिसेज एंड मिस्टर शमीम
रिलीज डेट - 11 मार्च, 2022
रिलीजिंग प्लेटफॉर्म - जी 5

इस सीरीज में मुख्य रूप से 20 एपिसोड हैं। यह सीरीज एक लव स्टोरी है, जो दोस्ती से शुरू भी होती है और साथ ही साथ बड़ी और एक साथ बढ़ती है। इसके बीच इस रिश्ते में कई उतार चढ़ाव भी देखने को मिलते हैं। इस फैमिली ड्रामा में सबा कमर और नौमान इजाज  मुख्य भूमिकाओं में हैं। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें