डिजिटल युग में लोग सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को तवज्जो देने लगे हैं। यही वजह से कि मेकर्स ओटीटी पर लगभग हर शैली के कंटेंट बनाने में जुट गए हैं। मौजूदा समय में ओटीटी पर आपको क्राइम, एक्शन से लेकर देशभक्ति की भावना जगाने वाले कंटेंट भी देखने को मिल जाएंगे। अगर आपको भी देशभक्ति से जुड़े कंटेंट पसंद है तो आपको ये पांच वेब सीरीज जरुर पसंद आएंगी।