मिर्जापुर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुंबई में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है, लेकिन मिर्जापुर 3 के मेकर्स सीरीज में थोड़ी भी देर नहीं करना चाहते। यही वजह है कि बारिश के बावजूद काम जारी है। इसके लिए मुंबई के मलाड और मड आयलैंड इलाके में तैयारी भी चल रही है। सीरीज के नए सीजन में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। सीरीज के मशहूर किरदार गुड्डू भैया उर्फ अली फजल इस बार पहले से ज्यादा ताकतवर और खूंखार नजर आने वाले हैं। मिर्जापुर के तीसरे सीजन में फैंस को अली फजल का गजब ट्रांसफॉरमेशन भी देखने को मिलेगा, जिसके लिए एक्टर जिम में जमकर पसीना भी बहा रहे हैं।