फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: कश्मीरी पंडितों पर वेब सीरीज बनाने की तैयारी में विवेक अग्निहोत्री, अभी भी बची हैं कई दर्दनाक कहानियां

Tue, 15 Mar 2022 05:59 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की चर्चा आजकल चारों तरफ हो रही है। विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की खूब तारीफ मिल रही है। कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को बयां करती ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स प्रमोशन के दौरान मीडिया से अपने अनुभवों को शेयर कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस फिल्म के लिए उनकी पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्हें 4 साल तक रिसर्च करनी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज बनाने की तैयारी में विवेक अग्निहोत्री
उन्होंने बताया कि उनके पास 700 लोगों की दिल दहला देने वाली कहानियां हैं, जिसपर वह वेब सीरीज बनाने की सोच रहे हैं। फिल्म को मिल रही तारीफ से पूरी टीम काफी खुश है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक को Global Kashmiri Pandit Diaspora ने इन पीड़ितों तक पहुंचने में मदद की थी। उन्होंने कहा कि रिसर्च के बाद उनके पास इतना ज्यादा कंटेंट हो गया है कि वह जल्द ही इस पर एक वेब सीरीज बनाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर हो रही जबरदस्त कमाई
रिलीज के वक्त इस फिल्म को बहुत कम स्क्रीन मिली थी, लेकिन अब फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। 11 मार्च को रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 4 दिनों में 42.20 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगले कुछ दिनों में यह 100 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पार कर लेगी।
विज्ञापन

4 of 4
टीम- कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
इन कलाकारों ने निभाई है मुख्य भूमिका
फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने लंबे समय बाद इस फिल्म से वापसी की है। इससे पहले वह साल 2019 में आई 'द ताशकंद फाइल्स' में नजर आई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें