कंगना रणौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' में हर रोज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिससे फैंस के बीच यह शो काफी पॉपुलर है। शो में आए प्रतिभागी अपने जीवन के बारे में कई बड़े-बड़े खुलासे कर रहे हैं। इस बार करणवीर बोहरा ने अपने करियर के सबसे खराब समय के बारे में बताया है, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए हैं।