फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taaza Khabar: नंबर वन यूट्यूबर भुवन बाम की ओटीटी पर एंट्री, नए साल में दिखेगा इस अनोखे किरदार का जलवा

Tue, 13 Dec 2022 09:12 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
भुवन बाम की वेब सीरीज ताजा खबर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया स्टार भुवन बाम भी आखिरकार ओटीटी पर आ ही गए। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने मंगलवार को उनकी पहली वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया। ट्रेलर के हिसाब से भुवन बाम की पहली सीरीज 'ताजा खबर' काफी दिलचस्प दिखाई दे रही है। खबर के खेल से कारोबार का खेल बदल देने वाली इस कहानी के संवाद हालांकि थोड़े अटपटे से हैं लेकिन सीरीज का मूल विचार काफी दमदार है। और, ये विचार ये है कि आखिर आपको होनी की खबर पहले से ही लग जाए तो फिर क्या होगा? क्या ये वरदान साबित होगा या फिर कि ये किसी की जिंदगी का अभिशाप भी बन सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
भुवन बाम की वेब सीरीज ताजा खबर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्रेलर में एक संवाद है, ‘जादू और चमत्कार में फर्क ये है कि जादू धोखे से होता है, चमत्कार यकीन से।’ करिश्मों से जुड़े वरदान और श्राप को उजागर करती आज के जमाने की दास्तान दिखाती वेब सीरीज 'ताजा खबर' के ट्रेलर के साथ ही इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। रोहित राज और भुवन बाम की बनाई वेब सीरीज 'ताजा खबर' का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है और इसे लिखा है, हुसैन और अब्बास दलाल ने।
विज्ञापन

3 of 5
वेब सीरीज ताजा खबर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'ताजा खबर'  में भुवन बाम के साथ पिलगांवकर, महेश मांजरेकर, जेडी चक्रवर्ती, देवेन भोजानी, शिल्पा शुक्ला, प्रथमेश परब और नित्या माथुर जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इस सीरीज में भुवन बाम वसंत गावड़े नाम के एक चिड़चिड़े सफाईकर्मी के रोल में हैं, जो कुछ बड़ा करने की हसरत रखता है और फिर एक दिन उसके साथ एक जिंदगी बदल देने वाला करिश्मा होता है। सवाल ये है कि क्या कोई इंसान अपनी तकदीर के ज़ोर पर चल सकता है?

4 of 5
वेब सीरीज ताजा खबर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने ओटीटी डेब्यू के बारे में भुवन बाम कहते हैं, " वेब सीरीज 'ताजा खबर'  एक संपूर्ण एंटरटेनर है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांस है। इस शो में इंसान की ख्वाहिशों और इच्छाओं का उतार-चढ़ाव है। यह मेरा डिजिटल डेब्यू है, जो अपने आप में एक खास एहसास है। इसके लिए मुझे सभी से, खास तौर पर अपने को-स्टार्स से जो प्यार मिला, वो कल्पना से परे है। सेट पर सभी अपने-अपने काम में माहिर हैं, लेकिन यह मेरे लिए पहली बार था और सेट पर मैंने जो रिश्ते बनाए हैं, उसके के लिए मैं सभी का शुक्रगुजार हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेब सीरीज ताजा खबर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं वेब सीरीज 'ताजा खबर' के निर्देशक हिमांक गौर बताते हैं, "हम सभी ने अपनी ज़िंदगी में कभी ना कभी यह जरूर सोचा होगा कि यदि हमें कोई सुपर पावर मिल जाए तो कैसा होगा? 'ताजा खबर' में इसी विचार को पेश किया गया है, जिसमें दमदार वन-लाइनर्स, अपनी-सी लगने वाली भावनाएं और भुवन का खास आकर्षण है। इसके सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है, जिन्होंने अपने किरदारों के हर इमोशन में जान डाल दी है।”


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें