फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Web Series: एक्शन अवतार में दुश्मनों का सफाया करती नजर आईं सनी लियोनी, इस दिन रिलीज होगी 'अनामिका'

Wed, 09 Mar 2022 05:08 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनामिका-सनी लियोनी - फोटो : insta
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को उनके ग्लैमरस और बोल्ड अवतार के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार वह एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। सनी एक बार फिर से ओटीटी प्लेटफार्म पर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस सनी लियोनी कई दिनों से अपनी वेब सीरीज 'अनामिका' से जुड़ी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए साझा कर रही थीं। अब आखिरकार 'अनामिका' का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। जिसमें सनी लियोनी पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वेब सीरीज की भी स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'अनामिका' का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सीरीज की स्ट्रीम डेट भी सामने आ गई है।
विज्ञापन

2 of 4
अनामिका-सनी लियोनी - फोटो : insta
इस दिन रिलीज होगी 'अनामिका' वेब सीरीज-
विक्रम भट्ट निर्देशित वेब सीरीज 'अनामिका' एक दिलचस्प स्पाई थ्रिलर है। इस सीरीज में सनी लियोनी एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। सनी लियोनी ने इस सीरीज के लिए जमकर मेहनत की है और एक्शन सीन भी खुद ही किए हैं। उनकी ये वेब सीरीज 10 मार्च से एमएक्स प्लेयर पर अपने पूरे एपिसोड के साथ रिलीज कर दी जाएगी। अनामिका के 10 एपिसोड हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अनामिका - फोटो : Social media
मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे ये कलाकार-
वेब सीरीज अनामिका में सनी लियोनी के अलावा समीर सोनी, सोनाली सहगल, राहुल देव, अयाज खान और शहजाद शेख जैसे मंझे हुए कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अनामिका-सनी लियोनी - फोटो : insta
अनामिका वेब सीरीज एक बेहद ही दिलचस्प और एक्शन थ्रिलर कहानी है, जिसमें सनी लियोनी एक बहुत ही होशियार और वेल ट्रेंड रॉ एजेंट की भूमिका हैं, लेकिन वह अपने अतीत का सब कुछ भूल चुकी है। उसे याद है तो सिर्फ इतना कि 3 साल पहले डॉ प्रशांत ने उसे एक भयानक दुर्घटना से बचाया था। अब अनामिका को अपने अतीत से जुड़ा कुछ भी याद नहीं है, लेकिन उसे उसके अतीत का कोई जवाब नहीं मिल रहा है, जिसके बाद अनामिका अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें