फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: बेहतरीन मनोरंजन की कर रहे हैं तलाश तो जरूर देखें सोनी लिव पर मौजूद ये 5 वेब सीरीज

Tue, 22 Mar 2022 01:25 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोरोनाकाल में सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से फिल्म मेकर्स के पास अपनी फिल्में दर्शकों तक पहुंचाने का एक ही जरिया था, डिजिटल प्लेटफॉर्म। 
विज्ञापन
1 of 6
सोनी लिव वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोनाकाल में सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से फिल्म मेकर्स के पास अपनी फिल्में दर्शकों तक पहुंचाने का एक ही जरिया था, डिजिटल प्लेटफॉर्म। ऐसे में महामारी के दौरान एक विकल्प के तौर पर सामने आए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने धीरे-धीरे लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। यही वजह है कि ओटीटी कंटेट के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए अब अलग-अलग प्लेटफार्म पर कई सारी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज की जा रही है। ऐसे में यदि आप भी बेहतरीन मनोरंजन की तलाश कर रहे हैं, तो सोनी लिव पर मौजूद यह 5 वेब सीरीज देख सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
महारानी - फोटो : सोशल मीडिया

महारानी 

अभिनेत्री हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज महारानी को लोगों ने काफी पसंद किया था। यह सीरीज 90 के दशक के बिहार की सियासी दंगल पर आधारित है। सीरीज में हुमा एक रानी नाम का किरदार निभाती नजर आ रही हैं, जिसके पति बिहार के मुख्यमंत्री हैं और अचानक राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बन जाते हैं। इसके बाद एक अनपढ़ औरत बिहार के इस सियासी दंगल में अपना सफर तय करती नजर आती है।

विज्ञापन

3 of 6
अनदेखी सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अनदेखी 

यदि आप क्राइम थ्रिलर सीरीज के शौकीन है तो आपके लिए यह वेब सीरीज एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आईएमडीबी रेटिंग 8.2 वाली इस वेब सीरीज की कहानी काफी दिलचस्प है। हाल ही में इसका दूसरा सीजन भी रिलीज हो चुका है।

4 of 6
स्कैम 1992 - फोटो : scam 1992

स्कैम 1992 

हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित वेब सीरीज स्कैम 1992  को रिलीज के साथ ही जबरदस्त सफलता मिली थी। आईएमडीबी रेटिंग 9.5 वाली इस सीरीज में अभिनेता प्रतीक गांधी बतौर मुख्य किरदार नजर आए हैं। सीरीज में एक आम गुजराती लड़के का शेयर मार्केट का शहंशाह बनने का सफर दिखाया गया है।

विज्ञापन

5 of 6
अवरोध  - फोटो : सोशल मीडिया

अवरोध 

वेब सीरीज अवरोध साल 2016 में हुए उरी हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी पर आधारित है। दरअसल यह तो सभी जानते हैं कि इस हमले के पीछे आतंकी जैश का हाथ था। लेकिन पूरी वारदात को जैश ने किस की मदद से अंजाम दिया इस बारे में सीरीज में बेहद बारीकी से दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अ सिंपल मर्डर  - फोटो : सोशल मीडिया

अ सिंपल मर्डर 

डार्क कॉमेडी वेब सीरीज सिंपल मर्डर भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। सीरीज की कहानी मनीष नाम के एक लड़के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पैसों की तंगी की वजह से बीवी की तानों से परेशान है। ऐसे में एक तो उसे अचानक 10 लाख रुपये के बदले एक मर्डर की सुपारी में जाती है, जिस वह मना नहीं कर पाता। इसके बाद फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प मोड़ लेती नजर आती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें