फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Comedy Movies on OTT: सामाजिक मुद्दों को मजाकिया ढंग से पेश करती हैं ये फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करें बिंज वॉच

Sat, 09 Apr 2022 02:13 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों लोगों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं। कोरोना काल से पहले दर्शकों पर ओटीटी का असर कुछ खास नहीं था, लेकिन महामारी के बाद बंद हुए सिनेमाघरों ने इन प्लेटफॉर्म्स को अपना विस्तार करने का एक बेहतर मौका दिया।
विज्ञापन
1 of 6
Social Comedy Movies on OTT - फोटो : social media

इन दिनों लोगों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं। कोरोना काल से पहले दर्शकों पर ओटीटी का असर कुछ खास नहीं था, लेकिन महामारी के बाद बंद हुए सिनेमाघरों ने इन प्लेटफॉर्म्स को अपना विस्तार करने का एक बेहतर मौका दिया। थिएटर्स बंद होने के बावजूद ओटीटी के जरिए दर्शकों का लगातार मनोरंजन होता रहा है। यही वजह है कि अब ज्यादातर लोग ओटीटी और इन पर मौजूद विभिन्न कंटेंट को काफी पसंद करने लगे हैं। ओटीटी पर अब लगभग हर जोनर की फिल्में और सीरीज उपलब्ध हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म दसवीं रिलीज की गई, जिसे दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। अगर आपको भी ऐसी ही सोशल कॉमेडी फिल्मों का शौक हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे ओटीटी पर मौजूद कुछ सोशल कॉमेडी फिल्मों के बारे में-

विज्ञापन

2 of 6
bala - फोटो : amar ujala

बाला 

साल 2019 में आई फिल्म 'बाला' को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और भूमि पेडनेकर अभिनीत इस फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। गंजेपन की समस्या पर बनी इस कॉमेडी फिल्म को अमर कौशिक ने निर्देशित किया था। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गुड न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया

गुड न्यूज

अक्षय कुमार और करीना कूपर स्टारर 'गुड न्यूज' फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। आईवीएफ तकनीक पर आधारित यह फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। फिल्म में अक्षय और करीना के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी नजर आए थे। राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

4 of 6
'बधाई हो' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

बधाई हो
अधेड़ उम्र के जोड़े की प्रेग्नेंसी पर आधारित फिल्म 'बधाई हो' को दर्शकों ने काफी सहारा था। आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता और गजराज राव अभिनीत यह फिल्म साल 2018 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म को अमित शर्मा ने निर्देशित किया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।

 
विज्ञापन

5 of 6
शुभ मंगल सावधान - फोटो : Twitter/Eros Now

शुभ मंगल सावधान

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से जूझ रहे शख्स पर आधारित यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तमिल फिल्म 'कल्याण समयाल साधम' की रीमेक थी, जिसका निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विक्की डोनर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की डोनर

आयुष्मान खुराना और यामी गौतम अभिनीत यह फिल्म बांझपन की थीम के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म 'विक्की डोनर' ने स्पर्म डोनेशन और इनफर्टिलिटी के मुद्दे को मजाकिया अंदाज में प्रमुखता से उठाया। शूजित सिरकार द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें