फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Police Force: सिद्धार्थ मल्होत्रा का साथ देंगी शिल्पा शेट्टी, रोहित शेट्टी के कॉप ड्रामा में हुईं शामिल

Sat, 23 Apr 2022 12:16 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित अमेजन प्राइम के साथ भारत की सबसे बड़ी एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' बनाने वाले हैं। अब इस सीरीज के साथ शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है, वह भी शो में पुलिस का किरदार निभाने वाली हैं।
विज्ञापन
1 of 4
इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी ने हाल ही में अपनी कॉप ड्रामा सीरीज का एलान किया था। रोहित अमेजन प्राइम के साथ भारत की सबसे बड़ी एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' बना रहे हैं। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस वाले की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, अब इस सीरीज के साथ शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है, वह भी सीरीज में पुलिस वाली का किरदार निभाने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा , रोहित शेट्टी - फोटो : social media
हाल ही में रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पहली वेब सीरीज का एलान किया था। इसके साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक झलक भी दिखाई थी, जो रोहित के कॉप ड्रामा में प्रवेश कर रहे थे। सीरीज की शूटिंग चल रही है। अब शिल्पा शेट्टी को भी इसका हिस्सा बना लिया गया है। अमेजन प्राइम ने शिल्पा शेट्टी के फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि जब हम कहते हैं कि वह फोर्स है, तो वह है। 'इंडियन पुलिस फोर्स' में शानदार शिल्पा शेट्टी का स्वागत है। अभी तो सफर बस शुरू हुआ है। 

विज्ञापन

3 of 4
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के साथ ब्लॉकबस्टर कॉप एक्शन फिल्में बनाने के बाद रोहित शेट्टी वेब सीरीज बना रहे हैं। अब वह इस वेब सीरीज में एक्शन और धमाल मचाते नजर आएंगे। इससे पहले आई रोहित की फिल्म 'सूर्यवंशी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब उन्हें 'इंडियन पुलिस फोर्स' का इंतजार है। फिलहाल वेब सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, रोहित शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सीरीज की मेकिंग को करीब से दिखाया था, जिसमें पूरी टीम इसके लिए मेहनत करती नजर आ रही थी। 
विज्ञापन

4 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'मिशन मजनू', 'थैंक गॉड' और 'योद्धा' में नजर आएंगे। वहीं, शिल्पा शेट्टी हाल ही में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में नजर आई थीं। इससे पहले वह 2021 में आई 'हंगामा 2' में नजर आई थीं और इस साल वह फिल्म 'निक्कमा' में भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें