बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' जब से शुरू हुआ है, तब से ही चर्चा में बना हुआ है। इस शो में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े ऐसे-ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिसे सुनकर दर्शकों के भी होश उड़ जाते हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर इस शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक बार फिर दर्शक हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में सायशा शिंदे और मंदाना करीमी लिप लॉक करती हुई दिखाई दे ही हैं और उन्हें ऐसा करते देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान हैं।