Raktanchal season 2
- फोटो : Mx player
अपराध कथा ‘रक्तांचल 2’ में निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश झा, माही गिल, आशीष विद्यार्थी और करण पटेल आदि अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह सीरीज उत्तर प्रदेश में 90 के दशक की शुरुआत में घटी सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। उन दिनों उत्तर प्रदेश में अलग अलग राजनीतिक दलों के बीच चल रहे खेल को ये सीरीज काफी सांकेतिक तरीके से दर्शाती है। इसकी पंचलाइन में कहा गया है, ''रणनीति नहीं, राजनीति होगी''। इस वेब सीरीज के दोनों मुख्य किरदार वास्तविक जीवन से लिए गए हैं। इन दोनों ही किरदारों की कहानी बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और माफिया डॉन बृजेश सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है।