उत्तर प्रदेश में जारी चुनावी और सियासी हलचल के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर ने वेब सीरीज रक्तांचल के दूसरे सीजन का एलान कर दिया है। सीरीज के दूसरे सीजन के बारे में जानकारी देते हुए एमएक्स प्लेयर ने इसका एक टीजर भी जारी किया है। सामने आए इस टीजर में क्रांति प्रकाश झा और निकितिन धीर मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। रक्तांचल के दूसरे भाग के इस टीजर को देख पता चल रहा है कि इस बार इस सीरीज की कहानी रणनीति से लेकर राजनीति तक का सफर तय करेगी।
टीजर में चल रहे ऑडियो में कहा गया कि हिंदुस्तान का संविधान हिंदुस्तान की पहचान रहा है। लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। यह लोग संविधान का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। असंवैधानिक तरीकों से सत्ता हासिल कर रहे हैं। अब इन्हें रोकना किसी के बस में नहीं। सीरीज के टीजर में निकितिन धीर के किरदार को पॉलिटिकल लीडर के तौर पर दिखाया गया है।