अवंतिका दसानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जारी हुए पोस्टर में अवंतिका दसानी का इंटेंस लुक नजर आ रहा है, जो एक तरह से इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर-ड्रामा के अंधेरे और पेचीदा पक्ष को दर्शकों के सामने रख रहा है। दो फीमेल लीड्स की ट्विस्टेड कहानी के साथ अवंतिका दसानी अपने पहले ऑन-स्क्रीन एक्सपीरियंस में एक पावर-पैक किरदार को पेश करने का वादा करती नजर आ रही हैं। अपने पहले प्रोजेक्ट पर रोशनी डालते हुए अवंतिका दसानी ने उत्साह को साझा करते हुए कहा, "अपने पहली कोशिश के लिए इस तरह की एक चुनौतीपूर्ण किरदार और दिलचस्प कहानी को लेना सबसे बड़ा रोमांच रहा है। इतने टैलेंटेड और इनक्रेडिबल कास्ट और क्रू के साथ काम करने के अवसर के लिए मैं बहुत आभारी हूं, उन्होंने मेरे जैसे न्यूकमर का उत्साह से भरपूर तरीके से स्वागत किया है।”