Crime Thriller Web Series On OTT: ओटीटी पर कई बेहतरीन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मौजूद हैं। ये सीरीज आपको रोमांच से भर देंगी। आइए जानते हैं इन सीरीज को कहां देख सकते हैं।
मानसून के दिनों में अक्सर लोग बाहर निकलने से कतराते हैं। ऐसे में लोग घर पर रहकर कुछ अच्छा करना चाहते हैं। कुछ लोग परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं, तो कुछ लोग अच्छी फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 ऐसी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज जो आपको रोमांचित कर देंगी। आप घर बैठे इनका आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
राख
- फोटो : वीडियो ग्रैब
राख (2026)
इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में जो क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज हैं, उनमें 'राख' भी शामिल है। यह सीरीज साल 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित है। यह सीरीज अपराध होने के बाद पैदा हुए डर के माहौल को दिखाती है। इसमें अली फजल और सोनाली बेंद्रे जैसे कलाकार हैं। यह 12 जून को रिलीज हुई थी। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
ब्राउन (2026)
इस क्राइम थ्रिलर में करिश्मा कपूर ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। वह कोलकाता शहर में हो रही महिलाओं की हत्या का केस सुलझाती हैं। इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसमें सूर्या शर्मा और जिशु सेनगुप्ता भी हैं। यही सीरीज 5 जून 2026 को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसे जी5 पर देखा जा सकता है।
4 of 6
तस्करी: द स्मगलर्स वेब
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्करी: द स्मगलर्स वेब (2026)
इमरान हाशमी की अदाकारी से सजी वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' स्मगलिंग की उस दुनिया को दिखाती है, जो आम लोगों की नजरों से छिपी रहती है। यह बताती है कि तस्करी सिर्फ एक जगह तक सीमित नहीं है, बल्कि एक बड़ा इंटरनेशनल नेटवर्क है। यह सीरीज इस साल 14 जनवरी को रिलीज हुई थी। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
पाताल लोक सीजन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
पाताल लोक सीजन 2 (2025)
जयदीप अहलावत की दमदार अदाकारी से सजी सीरीज 'पाताल लोक 2' में दिखाया गया है कि इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच करते हैं। यह जांच उन्हें उत्तर-पूर्व भारत के दूरदराज के इलाकों तक ले जाती है। यहां सच की खोज में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। यह सीरीज 17 जनवरी को रिलीज हुई थी। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
द फैमिली मैन सीजन 3 (2025)
'द फैमिली मैन 3' में मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत और निमरत कौर जैसे शानदार कलाकार हैं। इसमें कई कहानियां दिखाई गई हैं। पहली श्रीकांत की पर्सनल लाइफ, दूसरी नॉर्थ ईस्ट नागालैंड के कोहिमा में चल रही ड्रग तस्करी, तीसरी रुकमा बने जयदीप अहलावत की कहानी और चौथी मीरा बनीं निमरत कौर की कहानी। यह 21 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।