फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: ‘बाहुबली’ और ‘राजा शिवाजी’ का एक्शन, परफेक्ट फैमिली के इमोशंस; ओटीटी पर देखिए ये सीरीज-फिल्में

Fri, 26 Jun 2026 01:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Release This Week: वीकएंड को मनोरंजन से भरपूर आप बनाना चाहते हैं तो आपके लिए ओटीटी पर कई विकल्प मौजूद हैं। इस हफ्ते कई सीरीज, फिल्में और रियलिटी शो ओटीटी पर स्ट्रीम होंगे।
विज्ञापन
1 of 7
ओटीटी पर रिलीज होंगी कई फिल्में और सीरीज - फोटो : अमर उजाला

आप वीकएंड पर कहीं घूमने-फिरने का प्लान नहीं बना रहे हैं, घर पर रहकर ही आराम करना चाहते हैं और मनोरंजन के लिए अच्छी सीरीज और फिल्में तलाश रहे हैं तो यह हफ्ता आपके लिए खास होने वाला है। इस हफ्ते कई फिल्में थिएटर में तहलका मचाने के बाद ओटीटी पर आएंगी। वहीं कुछ रियलिटी शो भी आपका मनोरंजन करेंगे। यहां जानिए, इस हफ्ते कौन सी सीरीज और फिल्में ओटीटी पर आ रही हैं।  

विज्ञापन

2 of 7
फिल्म 'बाहुबली' - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली द टॉर्चबियरर 
‘बाहुबली’ फ्रैंचाइज की फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए डायरेक्टर एसएस राजामौली एक तोहफा लेकर आए हैं। उन्होंने ‘बाहुबली: द टॉर्चबियरर’ नाम की स्पेशल डॉक्यूमेंट्री बनाई है। यह डॉक्यूमेंट्री इस मेगा बजट फिल्म की मेकिंग के पीछे आपको लेकर जाती है। इस डॉक्यूमेंट्री में प्रभास, राणा दग्गुबाती के अलावा कई कलाकार शामिल हैं। यह डॉक्यूमेंट्री 26 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
‘राजा शिवाजी’
26 जून को नेटफ्लिक्स पर ‘राजा शिवाजी’ भी स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में छत्रपति महाराज की जिंदगी के संघर्ष और वीरता को दिखाया जाएगा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और अब ये ओटीटी पर भी दर्शकों को एंटरटेन करेगी।

4 of 7
फिल्म 'लिटिल ब्रदर' - फोटो : सोशल मीडिया
लिटिल ब्रदर 
हॉलीवुड फिल्में जिन दर्शकों को अच्छी लगती हैं, उनके लिए भी इस हफ्ते ओटीटी पर एक फिल्म ‘लिटिल ब्रदर’ का ऑप्शन मौजूद है। इसमें जॉन सीना और एरिक आंद्रे लीड रोल में हैं। फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी है। यह फिल्म 26 जून को यानी आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 
विज्ञापन

5 of 7
लॉकअप सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
लॉकअप सीजन 2
रियलिटी शो की ऑडियंस भी देश में काफी ज्यादा है। उनके लिए भी ओटीटी पर अब काफी कुछ मौजूद रहता है। 27 जून से नेटफ्लिक्स पर रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ स्ट्रीम होगा। इसमें फराह खान, रितेश देशमुख होस्ट होंगे। कई टीवी सेलेब्स, इंफ्लुएंसर इस रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@pankajtripathi
‘परफेक्ट फैमिली’
26 जून को ही सोनीलिव पर ‘परफेक्ट फैमिली’ सीरीज स्ट्रीम होगी, जो एक ऐसे परिवार की कहानी है जो बाहर से परफेक्ट दिखता है, लेकिन अंदर कई समस्याओं से जूझ रहा है। इसमें मनोज पाहवा, नेहा धुपिया, सीमा पाहवा जैसे चर्चित कलाकार भी हैं। इसकी कहानी में थैरेपी के जरिए अपने रिश्तों को फिर से समझने और बेहतर बनाने की बात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म 'लिंगम' - फोटो : सोशल मीडिया
‘लिंगम’
जियोहॉटस्टार पर 26 जून को तमिल क्राइम थ्रिलर ‘लिंगम’ भी आएगी, जिसमें एक कबड्डी खिलाड़ी की जिंदगी अचानक बदल जाती है। लक्ष्मी सरवणकुमार निर्देशित इस फिल्म में हीरो खेल की दुनिया से निकलकर अचानक अपराध की दुनिया का हिस्सा बन जाता है। इस फिल्म में कथिर, दिव्या भारती, पूर्णिमा रवि, प्रशांत पांडयाराज, निखिला शंकर और बोस वेंकट जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।  
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें