फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद 2021: ओटीटी नियमन पर मिलिंद सोमन की बेबाक टिप्पणी, ‘जरूरत लोगों के ज्यादा समझदार होने की’

Fri, 01 Jan 2021 11:46 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : अमर उजाला मुंबई

ओवर द टॉप यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली सामग्री को लेकर अभिनेता मिलिंद सोमन ने बेबाक टिप्पणी की हैं। उन्होंने सीधे तौर पर कहा है कि जब इंटरनेट पर किसी दूसरी तरह की सामग्री पर कोई रोक टोक नहीं है तो फिर सिर्फ ओटीटी से क्या दिक्कत है? मिलिंद इन दिनों ओटीटी पर रिलीज हुए शो 'पौरसपुर' में  मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning
यह वेब शो एक पुरुष प्रधान राज्य में महिला और पुरुषों के बीच समानता का अधिकार के मुद्दे पर आधारित है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह शो चर्चाओं में रहा क्योंकि, इसमें कुछ बेहद कामुक दृश्य फिल्माए गए हैं। इसी वजह से ओटीटी पर सेंसरशिप का सवाल पैदा हुआ और इसी मुद्दे पर मिलिंद ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

3 of 5
milind soman - फोटो : social media
मिलिंद कहते हैं, 'मुझे लगता है कि सामग्री बनाने वाले और उसे देखने वाले लोगों के पास बहुत समझ है। इसलिए इस पूरे मुद्दे को उन पर ही छोड़ देना चाहिए। और अगर आप चाहते हैं कि देश के दर्शक पहले से ज्यादा समझदार बनें तो उन्हें खुद की पसंद का चुनाव करने की आजादी होनी चाहिए। किसी भी प्रोजेक्ट में कामुक दृश्य होना, गाली गलौज होना, यह सब दर्शकों की पसंद पर निर्भर करता है। और किसी भी प्रोजेक्ट में कोई ऐसी चीज नहीं दिखाई जाती है जो असल जिंदगी में अस्तित्व न रखती हो।'

4 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी बात जारी रखते हुए मिलिंद कहते हैं, 'दर्शकों की पसंद से उन्हें जुदा करने वाले हम होते कौन हैं? और इसमें हमारा क्या लाभ है? और यहां सोचने वाली बात एक यह भी है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म भी इंटरनेट का ही हिस्सा है। अगर कोई पूरे इंटरनेट का नियमन नहीं कर सकता तो फिर सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म से ही क्या दिक्कत है? मेरा मानना है सिर्फ इतना है कि अगर लोग हर प्रकार की चीजों को देखेंगे तो वह और भी ज्यादा समझदार बनेंगे। यह न सिर्फ उनकी बुद्धिमत्ता में, बल्कि जीने के तरीके में भी बदलाव लाएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : मिलिंद सोमन इंस्टाग्राम से साभार
'पौरसपुर' में मिलिंद सोमन के अलावा शिल्पा शिंदे, अनु कपूर, साहिर शेख, साहिल सलाथिया, पॉलोमी दास, अनंत जोशी, फ्लोरा सैनी, जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। मिलिंद कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी एक नग्न तस्वीर साझा करने की वजह से ट्रोल हुए थे और उन पर मुकदमा होने की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि, मिलिंद ने मुकदमे की खबरों को खारिज कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें