फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat season 2: कौन हैं फुलेरा गांव के प्रधान की बेटी 'रिंकी', 'सचिव जी' के साथ प्यार की पींगे लड़ाती आएंगी नजर

Thu, 19 May 2022 08:04 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अभिनेत्री पूजा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
जितेन्द्र कुमार, रघुबीर यादव नीना गुप्ता स्टारर वेब सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है। पहले इसके रिलीज होने की तारीख 20 मई निर्धारित थी, लेकिन फिर निर्देशक ने इसे दो दिन पहले ही अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया। ये वेब सीरीज शहरों में पले-बढ़े लोगों के लिए गांव की एक यात्रा के समान है। इसमें गांव के जीवन को बहुत करीब से दिखाया गया है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के छोटे से गांव फुलेरा की कहानी जब आंखों के सामने आती है तो ऐसी लगता है कि जैसे अपने ही गांव का घटनाक्रम हो। इस वेब सीरीज के पात्र और उनके बीच की केमिस्ट्री को बहुत खूबसूरती के साथ इसमें दिखाया गया है। इससे पहले हम आपको पंचायत में सचिव जी बने जितेन्द्र कुमार के बारे में बता चुके हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं पंचायत में ग्राम प्रधान मंजू देवी और प्रधान पति बृज भूषण दुबे की बेटी रिंकी यानि सान्विका सिंह के बारे में।
विज्ञापन

2 of 4
एक्ट्रेस पूजा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पहले सीजन में जितेन्द्र कुमार यानि अभिषेक सिंह को गांव की समस्याओं के साथ अपनी नौकरी से जूझते हुए दिखाया गया है। वहीं दूसरे सीजन में अभिषेक और पिंकी का लव एंगल दिखाया गया है। रिंकी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम सान्विका है। डांस और अभिनय की शौकीन सान्विका के अभिनय करियर का पहला बड़ा प्रोजेक्ट पंचायत 2 ही है।  
विज्ञापन

3 of 4
एक्ट्रेस पूजा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी सीरीज पंचायत फेम सान्विका इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद वह करियर को लेकर काफी कंफ्यूज थीं। इसी बीच उनके एक दोस्त ने उन्हें मुंबई बुलाया और वह घर में झूठ बोलकर निकल आईं। पंचायत सीरीज से लोकप्रिय हुईं सान्विका सोशल मीडिया पर कुछ खास सक्रिय नहीं रहती है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी काफी कम ही पोस्ट किए हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी डेब्यू सीरीज से जुड़े कई पोस्ट साझा किए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
एक्ट्रेस पूजा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 में अमेजन प्राइम पर आई सीरीज पंचायत से उन्होंने ओटीटी पर डेब्यू किया। पंचायत के पिछले सीजन में अभिषेक और रिंकी के लव एंगल की ओर इशारा करते हुए सीरीज खत्म हुई थी। इस सीजन में अभिषेक फुलेरा गांव की परेशानी को सॉल्व करने के साथ-साथ रिंकी के साथ प्यार की पींगे लड़ाते नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें