वेब सीरीज पंचायत 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंचायत में एक ऐसे गांव की कहानी दिखाई गई है, जहां हर तरह के विचित्र लोग रहते हैं। प्रधान मंजू देवी हों या फिर प्रधान पति दुबे जी, उनकी बिटिया रिंकी हो या फिर सचिव अभिषेक त्रिपाठी। इस सीरीज को देखकर आपको ऐसा महसूस होगा कि ये सब किरदार इनके लिए ही बहुत चुन कर लिखे गए हैं। बता दें कि इस वेब सीरीज की शूटिंग मध्य प्रदेश के भोपाल के पास स्थित एक छोटे से गांव में हुई है। इसमें कोई बड़ी स्टारकास्ट नहीं है और न ही कोई तड़क-भड़क है, लेकिन हर कलाकार ने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है।