फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neena-Raghubir: 'पंचायत 2' के रघुवीर यादव और नीना गुप्ता की तस्वीर वायरल, 40 साल पहले ऐसे दिखते थे दोनों कलाकार

Thu, 02 Jun 2022 12:17 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नीना गुप्ता, रघुवीर यादव - फोटो : insta/primevideoin
अमेजन प्राइम वीडियो पर कुछ दिन पहले वेब सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है जो खूब धमाल मचा रहा है। इस सीरीज की कहानी तो लोगों को पसंद आ रही है, साथ ही कलाकारों की उम्दा अदाकारी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। पंचायत 2 में नीना गुप्ता और रघुवीर अपने शानदार अभिनय से खूब तारीफें बटोर रहे हैं। इस सीरीज में दोनों कलाकार पति-पत्नी की भूमिका में दिख रहे हैं। अब इसी बीच दोनों की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है जो चालीस साल पुरानी बताई जा रही ।है। इस तस्वीर में दोनों ही काफी युवा दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
वेब सीरीज पंचायत 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया पर एक फैन पेज और अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से एक तस्वीर साझा की गई है जिसमें रघुवीर यादव और नीना गुप्ता की अब (पंचायत 2 की) और थ्रोबैक दोनों तस्वीरें दिख रही हैं। इस तस्वीर में दोनों के हाथ में माइक भी दिख रहा है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद ये किसी शो के दौरान की है। जहां ब्लैक ड्रेस में नीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं रघुवीर भी काफी यंग दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
panchayat 2 - फोटो : सोशल मीडिया
पंचायत 2 में नीना और रघुवीर की जोड़ी को खूब प्यार मिल रहा है, हालांकि इससे पहले भी ये दोनों स्क्रीन पर पति-पत्नी के किरदार में नजर आ चुके हैं। फिलहाल उनकी हालिया तस्वीर देखने के बाद फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद एक प्रशंसक ने लिखा, प्रधान जी और प्रधान पति जी। वहीं एक ने लिखा, प्रतिभाशाली अभिनेता और अभिनेत्री।
 
विज्ञापन

4 of 4
panchayat 2 - फोटो : social media
पंचायत सीरीज की तरह इसका सीजन 2 भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह सीरीज गुदगुदाने के साथ ही एक संदेश भी लेकर आती है। एक यूजर ने सीरीज की तारीफ करते हुए लिखा,"पंचायत कोई वेब सीरीज नहीं है। यह एक ऐसी भावना है, जिससे हम बंधे हैं। हम हंसे, नाराज हुए और कैरेक्टर के साथ और कैरेक्टर के लिए रोए। इस अद्भुत कहानी के लिए धन्यवाद। बहुत सारा प्यार। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें