फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी का होगा 'भौकाल', रिलीज होने जा रही हैं ये सीरीज और फिल्में

विज्ञापन
1 of 7
OTT Releases of the Week - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोनाकाल के बाद से दर्शकों के मनोरंजन की जिम्मेदारी ओटीटी ने उठाई है। यहां हर दिन दर्शकों के लिए कुछ नया परोसा जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण जो लोग घरों में कैद हैं उनके लिए ओटीटी ही मनोरंजन का जरिया बन चुका है। तो नजर डालते हैं कुछ ऐसी वेब सीरीज पर जो इस हफ्ते आपका मनोरंजन करने के लिए आ रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
 How I Met Your Father, Too Hot To Handle Season 3 - फोटो : Instagram
हाऊ आई मेट योर फादर How I Met Your Father
हिलेरी डफ का यह शो 19 जनवरी को Disney+ Hotstar पर रिलीज होने जा रहा है। 

टू हॉट टू हैंडल Too Hot To Handle Season 3
वहीं नेटफ्लिक्स पर टू हॉट टू हैंडल सीजन 3 भी 19 जनवरी को ही रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

3 of 7
bhaukal season 2, Mohit Raina - फोटो : insta
भौकाल 2 Bhaukaal Season 2
एमएक्स प्लेयर की सबसे लोकप्रिय वेबसीरीज में से एक भौकाल का नया सीजन 20 जनवरी को रिलीज हो रहा है। भौकाल सीजन 2 में एक बार फिर से मोहित रैना फिर से एसपी सिकेरा के किरदार में वापसी कर रहे हैं। सीजन 2 में भी मोहित रैना फिर से क्राइम का सफाया करते हुए नजर आने वाले हैं। दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।

4 of 7
द रॉयल ट्रीटमेंट - फोटो : Netflix
द रॉयल ट्रीटमेंट The royal treatment
द रॉयल ट्रीटमेंट 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसको रिक जैकोबसन ने डायरेक्ट किया है। इसके लेखक हैं हॉली हेस्टर। द रॉयल ट्रीटमेंट के ट्रेलर को फैंस ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म को आप अंग्रेजी में देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Unpaused Naya Safar - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनपॉज्ड: नया सफर Unpaused Naya Safar
अनपॉज्ड: नया सफर नाम की इस फिल्मावली में शामिल रुचिर अरुण निर्देशित फिल्म तीन तिगाड़ा में साकिब सलीम, आशीष वर्मा और सैम मोहन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अनपॉज्ड: नया सफर नाम की इस फिल्मावली में पांच हिंदी शॉर्ट फिल्में पेश की जाएंगी, जिनमें से हर एक विशिष्ट रूप से उन चुनौतियों को सामने रखती है जिससे महामारी के दौरान हर किसी को निपटना पड़ा। 21 जनवरी 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर इसका 240 से अधिक देशों में ग्लोबल प्रीमियर होने वाला है। 
विज्ञापन

6 of 7
ओजार्क 4 - फोटो : सोशल मीडिया
ओजार्क 4 ozark Season 4
ओजार्क एक क्राइम ड्रामा सीरीज है जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होती है इसे 2017 में बिल डब्यूक और मार्क विलियम्स ने बनाया गया था और पहली बार 21 जुलाई, 2017 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। ओजार्क सीजन 4 को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट 21 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
36 फार्महाउस - फोटो : सोशल मीडिया
36 फार्महाउस 36 FarmHouse
36 फार्महाउस जी5 पर 21 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। 36 फार्महाउस प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुभाष घई द्वारा लिखित और जी स्टूडियो और मुक्ता सर्चलाइट फिल्म्स द्वारा निर्मित एक फैमिली कॉमिक ड्रामा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें