फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

This Week On OTT: इस डिटेल के साथ प्लान करें अपना हफ्ता, वीकएंड पर रिलीज होंगी ये फिल्में

Mon, 21 Sep 2020 06:32 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
This Week On OTT - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओटीटी पर नया सप्ताह शुरू हो चुका है और शुरू हो चुका है इन पर आने वाली नई सामग्री के बारे में जानने का उत्साह। इस बार मनोरंजन का खजाना सोमवार से ही खुलना शुरू हो गया है और यह शुक्रवार तक चलता रहेगा। आज हम आपको बताने वाले हैं कि कौन से दिन किस प्लेटफॉर्म पर क्या रिलीज होने वाला है? और आप उस चीज को किस मूड के साथ देख सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म- हलाहल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
21 सितंबर 
इस हफ्ते सोमवार यानी 21 सितंबर से ही ओटीटी पर फिल्मों का रिलीज होना शुरू हो गया है। इस सोमवार इरोस नाउ पर रिलीज हुई है एक ओरिजिनल फिल्म 'हलाहल'। रणदीप झा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पिता और एक पुत्री के बीच रिश्ते की कहानी है। क्या होता है जब बेटी एक घटना का शिकार होती है और पिता उस घटना के बारे में जानकारी लगाने में जुटा रहता है। इस फिल्म में सचिन खेडेकर और बरुण सोबती मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
क्रैकडाउन - फोटो : Screengrab From Movie Trailer
23 सितंबर
बुधवार को ओटीटी पर तीन किस्से रिलीज होंगे जिसमें दो हिंदी और एक अंग्रेजी का शो शामिल है। वूट सेलेक्ट लेकर आ रहा है एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'क्रैकडाउन' जिसमें साकिब सलीम, श्रिया पिलगांवकर, इकबाल खान, राजेश तेलंग, अंकुर भाटिया और वलुश्चा डिसूजा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके बाद दूसरा हिंदी शो कॉमेडी है जिसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार रिलीज कर रहा है। गजराज राव, रणवीर शौरी, अभिषेक बैनर्जी, यशपाल शर्मा, विजय राज, निधि सिंह और सादिया सिद्दीकी जैसे कलाकारों से सजी इस छह एपिसोड वाली सीरीज का नाम 'परि-वार' है। तीसरी अंग्रेजी सीरीज 'एनोला होम्स' है। जासूसी पर आधारित यह एडवेंचर ड्रामा सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

4 of 6
फॉरबिडन लव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
24 सितंबर
बृहस्पतिवार को जी5 लेकर आ रहा है 9 सितंबर को रिलीज हुई सीरीज 'फॉरबिडन लव' की दो और कहानियां 'रूल्स ऑफ द गेम' और 'डायग्नोसिस ऑफ लव'। इन दोनों कहानियों का निर्देशन क्रमशः अनिरुद्ध रॉय चौधरी और महेश मांजरेकर ने किया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है जिसके दो भाग 'अनामिका' और 'अरेंज्ड मैरिज' पहले ही रिलीज हो चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
यूटोपिया - फोटो : File Photo
25 सितंबर
25 सितंबर को ओटीटी पर अमेजॉन प्राइम वीडियो रिलीज करेगा वेब सीरीज 'यूटोपिया' का पहला सीजन। आठ एपिसोड की इस सीरीज की रचना गिलियन फ्लिन ने की है। इस सीरीज में रेन विल्सन, जॉन क्यूसेक और साशा लेन मुख्य भूमिकाओं में हैं। और सोनी लिव लेकर आ रहा है 'ए डॉग्स जर्नी'। यह एक फैमिली एडवेंचर फिल्म है जो वर्ष 2019 में रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खाली पीली - फोटो : ट्विटर
जल्द आ रहा है…
आने वाले समय में भी कई फिल्म और वेब सीरीज हैं जो दर्शकों का उत्साह बढ़ाए हुए हैं। 2 अक्टूबर को खाली पीली, एक्सपायरी डेट, निशब्दम, सीरियस मैन जैसे किस्से रिलीज होंगे। वहीं हाल ही में 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स की एक फिल्म 'गिनी वेड्स सनी' को रिलीज करने की भी घोषणा हो गई है। इसके बाद भी 'मिर्जापुर सीजन 2' और 'कॉमेडी कपल' जैसे कुछ शीर्षकों का दर्शक बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें