फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT 2021: नेटफ्लिक्स की कहानियों के इन पांच किरदारों पर रही लोगों की नजर, बदलते समाज का बनीं आईना

Wed, 15 Dec 2021 02:33 PM IST
कुमार संभव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

नेटफ्लिक्स की कई सीरीज और फिल्मों में महिलाओं  के किरदारों को बेहतरीन अंदाज में पेश किया गया, जिनमें वे बदलते समाज के आईने की तरह नजर आईं।
विज्ञापन
1 of 5
पूजा भट्ट, तापसी पन्नू और अमृता सुभाष - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी आने के बाद से हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियों की दशा और दिशा दोनों बदली हैं। वे अब मजबूत भूमिकाओं और किरदारों की शानदार अदायगी के साथ डिजिटल स्पेस पर राज कर रही हैं। नेटफ्लिक्स ने भी हाल के दिनों में महिला केंद्रित शो के जरिये भारतीय दर्शकों के बीच जगह बनाने की कोशिशें की हैं। नेटफ्लिक्स की कोशिश यही रही कि उसकी कहानियों में अलग-अलग कार्य क्षेत्रों के महिला किरदारों के जरिये वह अपनी समावेशिता को दिखाने की कोशिश करे। आइए एक नजर डालते हैं उन पांच महिला किरदारों पर, जिन्होंने नेटफ्लिक्स के लिए साल 2021 में गेम चेंजर साबित होने की कोशिश की।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘बॉम्बे बेगम’ की पूजा भट्ट

पूजा भट्ट ने इस सीरीज में रानी की भूमिका निभाई, जो रॉयल बैंक ऑफ बॉम्बे को लीड करती है। वह अपने करियर में एक अच्छे मुकाम पर है और उसकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल है, लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ कम है। उसके सौतेले बच्चे उसे पसंद नहीं करते हैं और पेशेवर जिंदगी में भी लोग उसे शार्क की तरह पीछे खींच रहे हैं। इस शो में पूजा भट्ट ने शानदार अभिनय किया। सीरीज का सबसे इमोशनल सीन उनके और उनकी सौतेली बेटी शाई के बीच है। वह अपना दर्द और लाचारी दिखाती है, लेकिन फिर भी उनके किरदार की ताकत कम नहीं होती।
विज्ञापन

3 of 5
हसीन दिलरुबा - फोटो : Social Media

‘हसीन दिलरुबा’ से तापसी पन्नू

फिल्म एक थ्रिलर है, जो पूरे समय बांधने की कोशिश करती है। फिल्म ज्वालापुर नामक एक छोटे से शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें नई विवाहित जोड़ी रानी और रिशु की कहानी दिखाई गई है, जिसे क्रमशः तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी ने निभाया है। फिल्म में रानी घरेलू होकर भी दमदार है और ट्रू-ब्लू क्राइम फिक्शन की प्रशंसक है। वह दिनेश पंडित के उपन्यास पढ़ने से खुद को रोक नहीं पाती।

4 of 5
पित्ता कथालू - फोटो : सोशल मीडिया

‘पित्ता कथालू’ से श्रुति हसन

नेटफ्लिक्स के पहले तेलुगू एंथोलॉजी के केंद्र में महिलाओं को रखा गया है और यह उनकी इच्छा के बारे में बात करता है, जब वे सत्ता परिवर्तन के लिये संघर्ष करती हैं। नाग अश्विन की कहानी एक्स-लाइफ हमें दिखाती है कि कैसे एक मनहूस धरती पर प्यार मर चुका है, जहां सोशल मीडिया हमें नियंत्रित कर रही है। कहानी में श्रुति हसन ने इस किरदार को निभाते हुए बेहतरीन काम किया है। उसे पहले प्यारी, फिर चालाक और फिर अजेय होते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धमाका - फोटो : सोशल मीडिया

‘धमाका’ से अमृता सुभाष

अमृता सुभाष ने अर्जुन पाठक के बॉस अंकिता का किरदार निभाया है, जिसे अपना करियर चुनने या आगे बढ़ने और अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने के लिए भी एक मुश्किल सवाल का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म में अमृता सुभाष टीआरपी के प्रति जुनूनी एक न्यूज प्रोड्यूसर के किरदार में दिखाई गई हैं। वह धमाकेदार ब्रेकिंग न्यूज के बदले अर्जुन पाठक को अपने प्राइम टाइम शो में वापस लाने का वादा करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें