प्राइम वीडियो पर रिलीज वेब सीरीज ‘जुबली’ की शोहरत का साया बीती रात यहां जी5 वेब सीरीज 'ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' की पार्टी में भी दिखा। ‘जुबली’ में हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री देविका रानी से प्रेरित किरदार सुमित्रा कुमारी को निभाकर अपनी दमदार अदाकारी दिखाने वाली अदिति राव हैदरी ही इस महफिल की शान रहीं। वहीं सीरीज ‘ताज डिवाइडेड बाय लव’ का ये लगातार तीसरा कार्यक्रम रहा जिसमें इस सीरीज के प्रमुख किरदार निभाने वालों में शामिल नसीरुद्दीन शाह नहीं आए। हालांकि, अदिति के करीबी दोस्त अभिनेता सिद्धार्थ की मौजूदगी के चलते अदिति पूरे समय चहकती, दमकती दिखीं।