इस नई शुरुआत के बाद उपभोक्ता इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी सामग्री को हिंदी में पढ़ सकते हैं। यह सुविधा मोबाइल, टीवी, डेस्कटॉप, टैबलेट और वेबसाइट के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि लोग इस फीचर का लाभ विदेशों में भी बिल्कुल इसी प्रकार से उठा सकते हैं। इसी के साथ कुछ नए सब्सक्रिप्शन प्लान भी प्लेटफॉर्म ने निकाले हैं जो मोबाइल और टेबलेट के अलावा कंप्यूटर स्क्रीन पर भी काम करेंगे। साथ ही सामग्री को एचडी में भी अनुभव कर सकेंगे।