फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: मुनव्वर फारूकी के साथ बचपन में हुआ कुछ ऐसा, सीक्रेट सुनने के बाद कंगना रणौत भी चौंक गईं

Sun, 24 Apr 2022 03:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत का कन्ट्रोवर्शियल शो लॉकअप इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो को करीब दो महीने का समय हो गया है। कंगना रणौत के लॉकअप में गेम में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट को अपने किसी न किसी राज पर से पर्दा हटाना होता है। शो में जजमेंट डे पर एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे होते हैं। कुछ दिन पहले मुनव्वर फारूकी ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला सच बताया था। ऑल्ट बालाजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें फिर से मुनव्वर अपना कोई राज बताते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मुनव्वर फारूकी, कंगना रणौत - फोटो : social media
मुनव्वर फारूकी शो में कई बार नॉमिनेट हो चुके हैं। शो में वह अपनी मां से जुड़ा सीक्रेट बता चुके हैं। उन्होंने बताया था कि उनके पैरेन्टस हमेश लड़ते रहते थे। मुनव्वर ने अपनी मां को हमेशा पिटते हुए ही देखा है। इन सबके बाद उनकी मां ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली थी। मुनव्वर का ये सीक्रेट सुनने के बाद वहां मौजूद सभी की आंखे नम हो गई थीं। 
विज्ञापन

3 of 4
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
मुनव्वर फारूकी ने शो में फिर से अपना सीक्रेट बताया है। उन्होंने कहा- मैंने कभी ये चीज किसी के साथ शेयर नहीं की क्योंकि मुझे उन लोगों को फेस करना था...जब मैं 6 साल का था...ऐसा होता है...बहुत क्लोज फैमिली होती है और कभी-कभी...मुझे उस समय ये समझ नहीं आया और ये चार से पांच तक चलता रहा...जब वह बहुत ज्यादा हो गई...। मुनव्वर का सीक्रेट सुनने के बाद कंगना रणौत चौंक जाती हैं। इस दौरान साएशा शिंदे रोने लगती हैं।

विज्ञापन

4 of 4
मुनव्वर फारूकी - फोटो : Instagram
ये सीक्रेट बताने के बाद वह शो में सेफ हो पाएंगे या नहीं ये तो रात के एपिसोड में पता चलेगा। ये वीडियो ऑल्ट बालाजी के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया है। इस दौरान सभी अपना-अपना सीक्रेट बताएंगे। असल सीक्रेट क्या है ये तो रात में ही पता चलेगा। लेकिन वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे शायद वह बचपन में चाइल्ड अब्यूज के शिकार हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें