फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: ऐसा क्या हुआ कि कंगना रणौत को मांगनी पड़ी आजमा फल्लाह से माफी? जानिए पूरी कहानी

Sun, 24 Apr 2022 09:59 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आजमा फल्लाह, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के शो 'लॉक अप' में आए दिन लड़ाई और झगड़े देखने को मिलते हैं, लेकिन बीते दिनों आजमा फल्लाह और जीशान के बीच हुई लड़ाई ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दोनों के बीच इतनी लड़ाई हुई कि जीशान अपना आपा खो बैठे और आजमा पर हाथ उठा दिया था। हालांकि जीशान को उनकी इस हरकत के बाद शो से बाहर कर दिया गया है। अब जजमेंट डे पर क्वीन कंगना रणौत ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।  
विज्ञापन

2 of 4
आजमा फल्लाह, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
जजमेंट डे के दौरान कंगना ने कहा कि मैं मंडे का एपिसोड अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रही हूं। मुझ पर उस एपिसोड ने बहुत गलत असर डाला है। यह शो दूसरे लोगों को उकसाने के बारे में है, लेकिन यह सामने वाले की कसौटी है कि वह बिना हाथ उठाए कैसे शो में आगे बढ़ता है। जीशान ने बहुत गलत किया इसलिए उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। कंगना ने कहा कि आजमा आपके साथ जो हुआ वह बहुत गलत हुआ और उसके लिए मैं आपसे सबकी तरफ से माफी मांगती हूं। इसके साथ ही कंगना ने प्रिंस और मुनव्वर को भी उस समय मजाक करने के लिए फटकार लगाई।  
विज्ञापन

3 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे कंगना ने आजमा को टारगेट करने पर अंजलि अरोड़ा को भी जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि आपको चोट लगती है, तो आप रोने लगती हो। लेकिन आजमा का आपने सारा मेकअप बर्बाद कर दिया। मैं आपको पहले भी तीन बार चेतावनी दे चुकी हूं, लेकिन आपने उन्हें हर बार इग्नोर किया है। इस पर कंगना ने अंजलि को सजा भी सुनाई।
विज्ञापन

4 of 4
पायल, शिवम - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने आजमा का साथ देने के लिए पायल और शिवम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिर्फ इन दोनों ने आजमा का साथ दिया और इनके रिएक्शन भी काफी अच्छे थे। आपकी जगह अगर मैं 'लॉक अप' में होती तो मैं भी ऐसा ही करती। उस पूरे मामले में बस आजमा, शिवम और पायल ही सही थे। वहीं, मुनव्वर ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि जब हाथापाई हुई तो वह वहां मौजूद नहीं थे, लेकिन वीडियो में देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह गलत था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें