फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: जानिए क्या हुआ जब कंगना के सामने आया मुनव्वर की मां का किस्सा, आंसुओं के साथ सुनी पूरी कहानी

Sun, 17 Apr 2022 05:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुनव्वर फारूकी, कंगना रणौत - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉकअप' जब से शुरू हुआ है, तभी से विवादों के चलते चर्चाओं में बना हुआ है। इन्हीं विवादों की वजह से यह शो लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इसके हर एपिसोड में कोई न कोई बड़ा धमाका देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इन धमाकों की वजह से यह शो दिन प्रतिदिन और धमाकेदार होता जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स अपने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े ऐसे-ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिसे सुनकर दर्शकों के भी होश उड़ जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर इस शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक बार फिर दर्शक हैरान रह गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
खुलासा कर बचे मुनव्वर 
इस हफ्ते लॉक अप के जजमेंट डे एपिसोड में कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी ने अपने जीवन से जुड़ा एक खुलासा कर अपने आपको एलिमिनेशन से बचा लिया। होस्ट कंगना रनौत के कहते ही कॉमेडियन ने जल्दी से बजर दबाया, और अपनी मां के बारे में एक खुलासा किया। मुनव्वर के इस खुलासे ने बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ होस्ट कंगना को भी भावुक कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
प्रोमो में भावुक हुईं कंगना 
मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में मुनव्वर को कहते सुना जा सकता है कि, " साल 2007 का जनवरी का महीना था। सुबह करीब सात बजे मेरी दादी ने मुझे जगाया और कहा कि मेरी मां को कुछ हो गया है। हमें उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। जब मैं हॉस्पिटल पहुंचा तो वे मेरी मां को इमरजेंसी वॉर्ड से बाहर ला रहे थे। वह चिल्ला रही थी और मैं उनका हाथ पकड़ रहा था। एक वक्त ऐसा भी आया जब...डॉक्टरों ने आपस में बात की और मुझे उनका हाथ छोड़ने को कहा। मैं अपने जीवन के इस वाक्ये को अभी भी नहीं भूल पाता हूं।" मुनव्वर को अपनी मां के बारे में बात करते सुन करणवीर बोहरा, अंजलि अरोड़ा और जीशान खान भावुक हो गए। यहां तक कि कंगना भी अपनी आंखों से आंसू पोंछती नजर आईं।

4 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
मां की मृत्यु का खुलासा 
हालांकि, इस प्रोमो वीडियो में यह नहीं बताया गया था कि मुनव्वर की मां के साथ वास्तव में क्या हुआ था। लेकिन उनके दोस्तों द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में बताया गया था कि "हमारी दोस्ती होने के कुछ वर्षों के बाद, मुनव्वर ने हमें बताया था कि उसकी माँ की मृत्यु आत्महत्या से हुई थी। मुनव्वर, जब सिर्फ 11 वर्ष का था। उसने हमें बताया था कि कैसे इसका उस पर गहरा असर पड़ा था और आज भी यह कैसे उसके जीवन को प्रभावित करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी - फोटो : Facebook
कौन हैं मुनव्वर फारूकी ?
मुनव्वर एक पॉपुलर कॉमेडियन हैं। वह पिछले साल एक शो के दौरान कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाकर विवादों में आए थे। इसके लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। वह अब इस शो के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें