अमेजॉन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस सीरीज के हर एक किरदार और डायलॉग दर्शकों को बेहद पसंद आए थे। यही वजह है कि इस सीरीज का तीसरा सीजन भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। मिर्जापुर में नजर आए सभी कलाकारों को सीरीज के बाद से ही काफी शौहरत हासिल हुई है। सीरीज के इन्हीं किरदारों में से एक हैं मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा। प्यार का पंचनामा, टॉयलेट एक प्रेमकथा जैसी फिल्म में नजर आ चुके दिव्येंदु शर्मा को इस सीरीज के बाद से ही देश भर में अलग पहचान मिली।