विवादों में मिर्जापुर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये पूरा मामला सिनेमा पर लगातार लिखने वाले दिल्ली के वरिष्ठ समीक्षक बॉबी सिंह की फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ। उन्होंने ‘मिर्जापुर 2’ सीरीज के एक एपिसोड में सुरेंद्र मोहन पाठक के उपन्यास ‘धब्बा’ को पढ़ रहे अभिनेता कुलभूषण खरबंदा के किरदार के बारे में लिखा। और, साथ ही इस बात पर भी आपत्ति जताई कि खरबंदा का किरदार इस उपन्यास में जो कुछ पढ़ रहा है, वह इस उपन्यास में है ही नहीं। इस दृश्य में सीरीज निर्माताओं ने बेहद ही कामुक लाइनें डाली हैं और इसे देखते हुए लगता है कि ये किरदार उपन्यास में यही पढ़ रहा है।