फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Web Series 2020: होली के पहले मोबाइल पर आ रही 'छपाक', अमर उजाला पर जानें मार्च का ओटीटी कैलेंडर

Fri, 28 Feb 2020 12:41 PM IST
Jaya Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
ओटीटी पर मार्च में रिलीज होनी वाली फिल्में और वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्मों नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम वीडियो की तरह यूट्यूब, ऑल्ट बालाजी, जी5, हॉटस्टार आदि ने भी मार्च महीने के मुकाबले के लिए अपनी कमर कस ली है। मार्च महीने सबसे ज्यादा दम जी5 की वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' में दिख रहा है जो कि एनएसजी कमांडो की कार्यवाही की कहानी है। आइए आपको बताते हैं मार्च में रिलीज हो रहीं वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में।
 
फिल्म/ वेब सीरीज/शॉर्ट फिल्म तारीख ओटीटी प्लेटफॉर्म
देवी 2 मार्च यूट्यूब
छपाक 6 मार्च हॉटस्टार
ऑपरेशन परिंदे 7 मार्च जी5
मेंटलहुड 11 मार्च जी5/ऑल्ट बालाजी
स्पेशल ऑप्स 17 मार्च हॉटस्टार
 स्टेट ऑफ सीज : 26/11 20 मार्च जी5
काली 2 27 मार्च जी5
इंजीनियरिंग गर्ल्स सीजन 2 मार्च के अंत में टीवीएफ

इस संक्षिप्त जानकारी के बाद आगे की स्लाइड्स में जानते हैं, इन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में पूरी जानकारी।
विज्ञापन

2 of 9
devi - फोटो : amar ujala
देवी, 2 मार्च (यूट्यूब, शॉर्ट फिल्म)
प्रियंका बनर्जी के निर्देशन में बनी यह एक शॉर्ट फिल्म है। जिसमें काजोल, श्रुति हसन, नेहा धूपिया, शिवानी रघुवंशी, नीना कुलकर्णी आदि नौ अभिनेत्रियां मुख्य किरदार में हैं। इस नौ महिलाओं का अतीत एकदम अलग है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब नौ अलग-अलग स्वभाव की महिलाएं एक साथ एक घर में रहती हैं तो उनके बीच किस तरह के वाद-विवाद जगह लेते हैं?
विज्ञापन

3 of 9
छपाक - फोटो : सोशल मीडिया
छपाक, 6 मार्च (हॉटस्टार, फिल्म)
तेजाब हमले की पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित फिल्म छपाक को इस महीने हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को समीक्षकों से तो बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में बहुत अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई है। फिल्म की मुख्य भूमिका में विक्रांत मेसी और दीपिका पादुकोण हैं। इसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।

4 of 9
ऑपरेशन परिंदे - फोटो : amar ujala
ऑपरेशन परिंदे, 7 मार्च (जी5, फिल्म)
संजय गढ़वी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लंबे समय से अपनी रिलीज की तारीख का इंतजार कर रही थी। आखिरकार इस महीने में इस फिल्म को रिलीज करने का भी मौका मिल ही गया। यह फिल्म जेल को तोड़कर छह कैदी फरार हो जाने की सच्ची घटना पर आधारित काल्पनिक कहानी है। हिंदी फिल्मों के अभिनेता अमित साध और राहुल देव इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Mentalhood - फोटो : amar uajla
मेंटलहुड, 11 मार्च (जी5/ऑल्ट बालाजी, वेब सीरीज)
जी5 ने एकता कपूर के साथ मिलकर इस वेब सीरीज का निर्माण किया है। इस सीरीज के साथ एक लंबे समय के बाद फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर पर्दे पर अपनी वापसी कर रही हैं। इस सीरीज में दिखाया गया है कि किस तरह से एक मां अपने बच्चों की देखभाल में इस कदर लीन हो जाती है, कि उनका मातृत्व कब पागलपन में बदल जाता है, किसी को पता ही नहीं चलता।
विज्ञापन

6 of 9
स्पेशल ऑप्स - फोटो : सोशल मीडिया
स्पेशल ऑप्स, 17 मार्च (हॉटस्टार, वेब सीरीज)
नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह सीरीज जासूसों के कारनामों की कहानी है। नीरज पांडे ने शिवम नायर के साथ मिलकर इस सीरीज का निर्देशन और निर्माण किया है। सीरीज की मुख्य भूमिका में कलाकार के के मेनन हैं। साथ ही टीवी के लोकप्रिय कलाकार करण टैकर भी इस सीरीज में एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

7 of 9
स्टेट ऑफ सीज: 26 /11 - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेट ऑफ सीज : 26/11, 20 मार्च (जी5, वेब सीरीज)
यह सीरीज जी5 की बहुप्रतीक्षित सीरीजों में से एक है। इसकी कहानी मुंबई में हुए 26/11 हमले के दौरान एनएसजी कमांडो की तरफ से हुई कार्यवाही पर आधारित है। बेहतरीन लेखक संदीप उन्नीथन की लिखी किताब ब्लैक टॉरनेडो से ली गई इस कहानी का निर्माण अभिमन्यु सिंह ने किया है। इस धमाकेदार वेब सीरीज में अर्जन बाजवा, अर्जुन बिजलानी जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

8 of 9
काली 2 - फोटो : amar ujala
काली 2, 27 मार्च (जी5, वेब सीरीज)
'काली' का पहला सीजन सिर्फ बंगाली भाषा में ही रिलीज हुआ था। निर्माताओं ने पहले दिन की सफलता को देखकर इसका दूसरा सीजन हिंदी में भी रिलीज करने की घोषणा की है। पहले सीजन की अधूरी कहानी इस सीजन में जारी रहेगी, जिसमें काली अपने बच्चों को बचाती हुई नजर आएगी। पाओली डैम और राहुल बनर्जी के साथ इस नए शो में अभिषेक बनर्जी आदि नए चेहरे शामिल होंगे।
विज्ञापन

9 of 9
इंजीनियरिंग गर्ल्स सीजन 2 - फोटो : amar ujala
इंजीनियरिंग गर्ल्स सीजन 2, मार्च अंत में (टीवीएफ)
पहला सीजन हिट होने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां मग्गू, साबू और कियारा के साथ इसका दूसरा सीजन वापस आ रहा है। इस सीजन में इन तीनों सहेलियां का रिश्ता अब एक नया मोड़ लेगा। जिसमें यह तीनों अपने-अपने डरावने अनुभवों को साझा करेंगे। साथ ही कैंपस में हो रहे नौकरी के लिए प्लेसमेंट के लिए यह तीनों एक साथ जाएंगे। सीरीज में सेजल कुमार, बरखा सिंह और कृतिका अवस्थी मुख्य भूमिका में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें