लखनऊ की रहने वाली चर्चित अभिनेत्री कंचन अवस्थी जल्द ही एमएक्स प्लेयर की नई वेब सीरीज रनअवे लुगाई में नजर आने वाली हैं। स्वरा भास्कर की अब तक की सबसे मशहूर फिल्म अनारकली ऑफ आरा के निर्देशक अविनाश दास के निर्देशन में बन रही इस वेब सीरीज में कंचन पहली बार एक बिंदास किरदार में दिखेंगी। इस सीरीज को वह अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट मानती हैं।
विज्ञापन
2 of 4
kanchan awasthi
- फोटो : amar ujala
कभी अंकुर अरोड़ा मर्डर केस, जय जवान जय किसान और छापेकर ब्रदर्स जैसी फिल्मों से चर्चा बटोरने वाली कंचन अवस्थी मानती हैं कि मनोरंजन की दुनिया डिजिटल होने से ऐसे कलाकारों को बहुत फायदा हुआ है जो हिंदी सिनेमा के किसी खेमे से नहीं जुड़े हैं। यहां सेंसर बोर्ड का भी खतरा नहीं होता लिहाजा कलाकार के सामने अपने किरदारों के साथ प्रयोग करने की पूरी छूट रहती है। कंचन ने अपनी छवि बदलने के लिए हाल ही में एक बहुत ही उत्तेजक फोटोशूट भी कराया है जिसकी चर्चाएं डिजिटल जगत में खूब हो रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
kanchan awasthi
- फोटो : amar ujala
एमएक्स प्लेयर के लिए बन रही अपनी सीरीज रनअवे लुगाई के बारे में कंचन बताती हैं, “जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि ये एक ऐसी युवती की कहानी है जो शादी के बाद भाग जाती है। काबिल निर्देशक अविनाश दास के मार्गदर्शन का मुझे इस फिल्म में काफी फायदा मिला और मुझे लगता है कि इस वेबसीरीज के बाद हिंदी सिनेमा के लोग मुझे एक नए नजरिए से देखने लगेंगे। मैं किरदारों के साथ प्रयोग करने के लिए शुरू से तैयार रही हूं लेकिन इस वेब सीरीज ने मुझे भी कहानियों को चुनने का एक नया हौसला दिया है।”
कंचन अवस्थी को धारावाहिक अम्मा में भी सराहना मिल चुकी है और वह मशहूर मराठी निर्देशक शांतनु तांबे की फिल्म भूतवाली लव स्टोरी में भी काम कर चुकी है। कंचन की हाल ही में निर्माता निर्देशक प्रकाश झा से भी मुलाकात हुई है और उन्हें भरोसा है कि ये मौका भी उन्हें हिंदी सिनेमा में अपनी बड़ी पहचान बनाने में मदद करेगा।