The Family Man
- फोटो : सोशल मीडिया
राज निदिमोरू और कृष्णा डीके के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' को इस बार पहले से भी बड़ा बनाने की कोशिश है। इस सीरीज का पहला सीजन वर्ष 2019 में रिलीज हुआ और इस सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों से खूब प्यार मिला। जब इस सीरीज के दूसरे दिन की घोषणा हुई, यह सीजन तब से ही चर्चाओं में रहने लगा। और अब इसकी चर्चाएं इसलिए भी बहुत ज्यादा हैं क्योंकि निर्माताओं ने इस सीरीज पर अपना काम पूरा कर लिया है। अब तो इंतजार है सिर्फ इसके रिलीज होने का।