क्राइम थ्रिलर के साथ राज उजागर करती लंदन फाइल्स
वेब सीरीज लंदन फाइल्स में अर्जुन रामपाल एक ऐसे जासूस ओम सिंह के किरदार में हैं, जो निजी परेशानियों से जूझते हुए अपनी प्रोफेशनल लाइफ में एक हत्याकांड की जांच कर रहा है। इस सीरीज में ओम यानी अर्जुन रामपाल राजनीतिक रूप से विभाजित लंदन शहर में एक लापता व्यक्ति के मामले को लेता है। इसी बीच उसे मीडिया मोगुल अमर रॉय की लापता बेटी के मामले को लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जैसे ही ओम मामले की जांच शुरू करता है, एक बड़ा रहस्य सामने आता है, जो दबे हुए रहस्यों और ओम के अतीत को उजागर करने की धमकी देता है। इस तरह से यह सीरीज कई छिपे हुए राज से पर्दा उठाने को तैयार है।