फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp Poster: कंगना रणौत के शो 'लॉक अप' का पोस्टर आया सामने, धाकड़ लुक में नजर आई एक्ट्रेस

Thu, 10 Feb 2022 05:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लॉक अप को कंगना रणौत होस्ट करती नजर आएंगी। शो का पहला पोस्टर सामने आ चुका है और कल टीजर भी सामने आ जाएगा। पोस्टर में एक्ट्रेस कंगना धाकड़ अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रणौत भी अब ओटीटी पर छाने को तैयार हैं। एक्ट्रेस कंगना काफी दिनों से एकता कपूर के शो 'लॉक अप' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस शो को ओटीटी प्लेटफार्म्स पर रिलीज किया जाएगा। कंगना रणौत इस शो को होस्ट करती नजर आएंगी। शो का पहला पोस्टर सामने आ चुका है और कल टीजर भी सामने आ जाएगा। शो के पोस्टर में एक्ट्रेस कंगना रणौत धाकड़ अंदाज में नजर आ रही हैं। कंगना का लुक देखकर लग रहा है कि ये शो काफी रोमांचक होने वाला है। शो के पोस्टर में कंगना किसी जेलर की तरह दिख रही हैं तो वहीं शो की थीम हॉलीबुड स्टाइल लग रही है।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्टर-
कंगना रणौत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए शो 'लॉक अप' का पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे सामने सबको टेकने पड़ेंगे घुटने। इस बुरे जेल में होगा अत्याचारी खेल!' कंगना ने ये भी जानकारी दी कि 'लॉक अप' का टीजर कल रिलीज किया जाएगा। एकता कपूर और कंगना रणौत का ये शो 27 फरवरी को दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए ऑन एयर कर दिया जाएगा। इस शो को एकता कपूर के मशहूर एप ऑल्ट बालाजी और ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा। एकता कपूर ने भी कंगना की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फायर और दिल वाले इमोजी पोस्ट किए हैं।
 
 
विज्ञापन

कंगना की जेल में होंगे जाने-माने सेलिब्रिटी-
हाल ही में एकता कपूर ने शो का शानदार प्रीमीयर आयोजित किया था, जिसमें कंगना भी नजर आईं थीं। बताया जा रहा है कि इस शो की स्ट्रीमिंग 24 घंटे और सातों दिन होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में कई जाने-माने सेलिब्रिटी सलाखों के पीछे कैद नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें