फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumite 1 Warrior Hunt: कंगना के बाद एमएक्स प्लेयर का कुमिते पर दांव, सुनील शेट्टी होस्ट करेंगे पहला एमएमए रियलिटी शो

Thu, 10 Feb 2022 04:46 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

कंगना रणौत और एकता कपूर के साथ रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के बाद ओटीटी एमएक्स प्लेयर ने अब सुनील शेट्टी के साथ भी एक शो बनाने का एलान किया है। इसी के साथ इस ओटीटी ने अपना खुद का स्टूडियो भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
एमएक्स प्लेयर सुनील शेट्टी के साथ बनाएगा नया शो 'कुमिते' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रणौत और एकता कपूर के साथ रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के बाद ओटीटी एमएक्स प्लेयर ने अब सुनील शेट्टी के साथ भी एक शो बनाने का एलान किया है। इसी के साथ इस ओटीटी ने अपना खुद का स्टूडियो भी शुरू कर दिया है। सुनील शेट्टी का ये शो एमएक्स स्टूडियोज ही बनाएगा और ये देश का अपनी तरह का पहला एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) रियलिटी शो होगा। शो का नाम है ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’। रिलीज़ करेगा।

विज्ञापन


‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’ भारत का पहला एमएमए रियलिटी शो है जो भारतीय दर्शकों के लिए एमएमए को एक खेल के रूप में प्रस्तुत करेगा। इस सीरीज़ में भारत के विभिन्न हिस्सों के 16 सर्वश्रेष्ठ एमएमए फाइटर्स के बीच मुकाबले दिखाए जाएंगे जिन्हें कई दौर के ऑडिशंस के जरिए चुना गया है। इनमें एक पुरुष और एक महिला विजेता के साथ इस शो का समापन होगा जिन्हें एक अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

अभिनेता सुनील शेट्टी इस शो को होस्ट करेंगे। शेट्टी देश में इस खेल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इस शो में प्रशिक्षण, मेंटरशिप, कोचिंग और जजिंग के लिए भारतीय एमएमए की दूसरी हस्तियां भी शामिल होंगी। एमएक्स मीडिया के सीओओ निखिल गांधी ने कहा, "मैं ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’ के लॉन्च को लेकर विशेष रूप से उत्साहित हूं क्योंकि यह भारत के ओटीटी स्पेस में अपनी तरह का पहला कदम है। हमारे नए लॉन्च किए गए ब्रांड स्टूडियो पहले से तैयार कॉन्टेंट प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि गुणवत्तापूर्ण कहानियां पेश की सकें। हमें हम जल्द ही इस शो की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं और सुनील शेट्टी और कुमिते 1 के साथ अच्छा काम करने की उम्मीद कर रहे हैं।"

वहीं अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा, "रियलिटी शो ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’ भारत का पहला एमएमए रियलिटी शो है और मैं इसे होस्ट करने के लिए उत्सुक हूं। यह भारत के टॉप खेल प्रेमियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का एक रोमांचक अवसर है। मैं उन सभी प्रतिभागियों के लिए अच्छे भाग्य, ताकत और रोमांच की कामना करता हूं जो अपने जीवन की इस साहसिक खेल यात्रा को शुरू करेंगे।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें