एकता कपूर और कंगना रणौत का चर्चित शो 'लॉकअप' इस समय ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में प्रतिभाग करने के लिए एक के बाद एक हस्तियों के चेहरे सामने आ रहे हैं और हर रोज नए खुलासे भी किए जा रहे हैं। अब इस शो में चर्चित हस्तियों के बाद एक और नए चेहरे ने एंट्री ली है। हालांकि ये नया चेहरा कोई टीवी कलाकार नहीं है। 'लॉकअप' में अंजलि अरोड़ा नाम की लड़की नई कंटेस्टेंट बनकर आई है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं अंजलि अरोड़ा।