करण जौहर पिछले काफी समय से अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के नए सीजन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'कॉफी विद करण' के प्रोमो के बाद अब करण ने सीजन के पहले एपिसोड का प्रोमो साझा किया है, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं। प्रोमो में सभी मस्ती और अनफिल्टर्ड बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे लग रहा है कि एपिसोड काफी मजेदार होगा।