फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: लॉक अप में कैदियों ने एक दूसरे को कीचड़ से नहलाया, किसी के कहा अक्ल का दुश्मन; कोई बोला आस्तीन का सांप

Sun, 01 May 2022 05:57 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना का शो लॉक अप हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। अब इस बार के जजमेंटल डे पर कैदी एक दूसरे को कीचड़ से नहलाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
lock upp - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना का शो लॉक अप पहले दिन से सुर्खियों में है। अब यह शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। जेल में कैदियों के बीच जमकर मस्ती भी होती है और झगड़ा भी। ऐसे में जब उनको मौका मिलता है, वह एक दूसरे पर जमकर भड़ास निकालते हैं और नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अब जजमेंटल डे पर लॉक एप के सभी कैदी एक दूसरे पर कीचड़ डालते हुए नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन


अंजली के लिए आस्तीन का सांप
मेकर्स की तरफ से लॉक अप के जजमेंटल डे का प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें कंगना कहती हैं कि 'आज हम कीचड़ उछालेंगे'। इसके बाद सबसे पहले सायशा शिंदे अंजली अरोड़ा के लिए आस्तीन का सांप चुनती हैं और उन पर कीचड़ डालती हैं। पूनम पांडे भी अंजलि पर 'आस्तीन का सांप' कहते हुए कीचड़ डालती है। 

प्रिंस नरूला और आजमा ने एक दूसरे पर उछाला कीचड़
हाल ही के दिनों में आजमा प्रिंस नरूला पर फिदा होती दिखाई दे रही थीं, जबकि जैसे ही शो में कीचड़ उछालने की बात आई तो प्रिंस नरूला आजमा के लिए नाक में दम चुनते हैं और कीचड़ भरी पूरी बाल्टी उन पर उड़ेल देते हैं। इसके बाद आजमा फल्लाह प्रिंस नरूला के लिए अक्ल का दुश्मन चुनती हैं और कीचड़ से नहला देती हैं। 
विज्ञापन


पायल रोहतगी के लिए चुना कुत्ते की दुम
इसके बाद शिवम पायल पर कीचड़ डालते हैं और कहते हैं 'ये कुत्ते की दुम हैं, जिनके लिए चाहे कितना भी बोल लो, टेढ़ी की टेढ़ी रहती हैं।' मुनव्वर ने भी पायल रोहतगी के लिए कुत्ते की दुम चना और उन पर कीचड़ डाला। पायल ने भी मुनव्वर को ही कीचड़ डालने के लिए चुना। इस दौरान दोनों में तीखी नोक झोंक भी हुई। फिलहाल ये तो प्रोमो है, किस पर कितनी कीचड़ उछला ये तो पूरा एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें