फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: कंगना रणौत के शो ने बनाया नया रिकॉर्ड, छह मिलियन लोगों ने लाइव देखा ‘लॉक अप’ का जजमेंट डे

Sun, 24 Apr 2022 04:29 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'लॉक अप' शो - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर के पहले रियलिटी शो 'लॉक अप' की लोकप्रियता आए दिन बढ़ती ही जा रही है। कभी शो कंटेस्टेंट के झगड़ों की वजह से सुर्खियों में बना रहता है, तो कभी कंटेस्टेंट के खुलासों के कारण। बॉलीवुड की क्वीन कंगना इस शो को होस्ट कर रही हैं। हाल ही में शो ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। शो के जजमेंट डे के एपिसोड ने 147.8 मिलियन लाइक्स और छह मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके बाद से ही ट्विटर पर कंगना रणौत ट्रेंड करने लगी हैं। यह भारतीय ओटीटी रियलिटी शो के लिए अब तक का सबसे अधिक लाइव व्यू है।   
विज्ञापन

2 of 4
लॉक अप - फोटो : सोशल मीडिया
'लॉक अप' के जजमेंट डे पर कंगना ने शो के सभी कंटेस्टेंट को आजमा फल्लाह और जीशान खान के बीच हुई लड़ाई को लेकर फटकार लगाई। इसके साथ ही मुनव्वर फारूकी को भी कहा था कि अंजलि अरोड़ा और साइशा उनके स्टेपिंग स्टोन नहीं है। ऐसे में मुनव्वर के फैंस ने कंगना को ट्रोल भी किया। वहीं, शो के फैंस इस उपलब्धी के बाद से ही काफी खुश हैं। कई लोगों ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर कंगना और मेकर्स को बधाई दी। वहीं, कंगना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी जानकारी दी है और लिखा, 'और बोलो रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड।'



 
विज्ञापन

3 of 4
लॉक अप के कंटेस्टेंट - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी शो ने महज 32 दिन में ही 100 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए थे। इसकी जानकारी कंगना और एकता ने ही दी थी। इसके बाद से ही शो की लोकप्रियता बढ़ती गई और शो के मेकर्स भी आए दिन नए ट्विस्ट लेकर आते रहे। शो में कई वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट भी लाए गए और हाल ही में प्रिंस नरूला को भी शो का हिस्सा बनाया गया। 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म 'धाकड़' में नजर आने वाली हैं। वहीं, वह 'तेजस' में भारतीय वायुसेना पायलेट की भूमिका निभाएंगी। इसके साथ ही वह बाहुबली के पटकथा लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा सह लिखित 'सीता' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें