फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: पूनम से ज्यादा वोट मिलने के बाद भी कंगना ने किया अली मर्चेंट को ‘लॉक अप’ से बाहर, बताई ये बड़ी वजह

Mon, 25 Apr 2022 03:19 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत ने किया अली मर्चेंट को लॉक से बाहर - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौता का शो 'लॉक अप' सबसे ज्यादा देखने वाला शो बन चुका है। शो शुरुआत से ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। मेकर्स शो को लोगों के लिए मजेदार बनाने के लिए रोज नए-नए ट्विस्ट ला रहे हैं। इसी बीच कंटेस्टेंट भी अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे राज से पर्दा उठा रहे हैं, जो हैरान करने वाला है। अब 'लॉक अप' से खबर आ रही है क्वीन कंगना ने सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद भी अली मर्चेंट को शो से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
अली मर्चेंट - फोटो : social media
दरअसल, शो फिनाले के नजदीक आ रहा है और इसी के चलते दर्शकों को आए दिन कुछ न कुछ शॉकिंग देखने को मिल रहा है। इस बार कंगना रणौत ने ज्यादा वोट मिलने के बाद भी अली मर्चेंट को ऑउट कर दिया। कंगना ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी अली शो में इतना आगे तक आ भी पाएंगे। उन्होंने कहा कि शो में अली का योगदान न के बराबर है और उनकी गिनती शो के सुस्त कंटेस्टेंट में होती है। इसलिए उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।
 
विज्ञापन

3 of 4
पूनम पांडे, अली मर्चेंट, अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वोटिंग की बात करें तो इस बार अली को काफी बढ़िया वोट्स मिले थे और वह अंजलि अरोड़ा को भी वोट के मामले में टक्कर दे रहे थे। उन्होंने इस हफ्ते टास्क में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन कंगना ने उनसे भी कम वोट मिलने वाली पूनम पांडे को शो में रखा और कहा कि शो में पूनम ने उनसे ज्यादा योगदान दिया है।
विज्ञापन

4 of 4
अली मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
अली मर्चेंट की बात करें तो वह 'लॉक अप' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए थे। उस समय शो का हिस्सा रहीं सारा अली खान से उनका तलाक हो चुका था। ऐसे में दोनों के बीच कई बार शो में भी टकराव देखने को मिला। सारा के जाने बाद ही अली के गेम में सुधार आया था, लेकिन अब उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें