फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock upp Success Bash: 'लॉकअप' की सक्सेस पार्टी में दिखा टीवी सितारों का ग्लैमरस अंदाज, कंगना रणौत ने लूट ली महफिल

Mon, 09 May 2022 11:44 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लॉकअप सक्सेस पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत के कन्ट्रोवर्शियल शो लॉकअप का समापन हो गया है। 7 मई को हुए शो के ग्रैंड फिनाले में मुनव्वर फारूकी ने जीत हासिल की। इस दौरान अंजलि अरोड़ा दूसरी रनरअप रहीं। शो में कंगना रणौत होस्ट थीं और करण कुंद्रा जेलर के रूप में थे। लॉकअप की शानदार सफलता के बाद रविवार 8 मई को मुंबई में शो की सफलता के लिए एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान कंगना रणौत, एकता कपूर और अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस पार्टी में मुनव्वर फारूखी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 4
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अंजलि अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
बैश में पहुंचते ही सबसे पहले कंगना रनौत ने एकता कपूर को गले लगाया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। अभिनेत्री ने बाद में अपने ग्रुप के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें करण कुंद्रा, सारा खान, मंदाना करीमी, आजमा फलाह, शिवम शर्मा, तेजस्वी प्रकाश और पूनम पांडे शामिल थे। बैकग्राउंड में पार्टी का आनंद लेते हुए अली मर्चेंट को भी देखा जा सकता है। कंगना ने एकता कपूर के साथ एक तस्वीर भी शेयर की और उन्हें बेस्ट बॉस बताया। 
विज्ञापन

3 of 4
तेजस्वी प्रकाश,करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस पार्टी में टीवी और फिल्म जगत के कई सितारे शामिल हुए। सक्सेस पार्टी में कंगना रनौत हाई थाई स्लिट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा और हाई हील्स भी कैरी किए। पार्टी के दौरान एकता कपूर काले रंग की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। कंगना और एकता के अवाला अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी शामिल हुए।
विज्ञापन

4 of 4
लॉकअप सक्सेस पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
सक्सेस पार्टी में मुनव्वर फारूखी काले रंग की शर्ट और नीली जींस में बेहद ही साधारण नजर आए। इस दौरान तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी शामिल हुए। तेजस्वी ने सफेद और काले रंग की ड्रेस पहनी थी वहीं करण काले रंग के आउटफिट में बहुत हैंडसम लग रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें