फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Ott Release: जोम्बीज से लेकर जंगल में रणवीर के करतब तक, जुलाई में ओटीटी पर रहेगा इन फिल्मों और सीरीज का जलवा

Thu, 30 Jun 2022 04:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 17
july ott release - फोटो : social media
जून के महीने में मनोरंजन की दुनिया में एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई। अब जून का महीना खत्म होने जा है। इस महीने सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बहुत सी फिल्में और सीरीज आईं, जिन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया। कल से नया महीना शुरू होने जा रहा है, जिसके शुरू होते ही लोगों को नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार है। लोग अपने मनोरंजन की तैयारी के लिए पहले से पहले ही अपने वीकेंड का प्लान बना लेते हैं। जुलाई में भी ओटीटी पर आपके लिए भरपूर मनोरंजन का इंतजाम है। आइए देखते हैं जुलाई में कौन सी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 17
धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया
धाकड़
प्लेटफॉर्म- जी 5
रिलीज डेट- 1 जुलाई
पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा था। यह कंगना के अब तक के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म रही है। अब यह एक्शन फिल्म ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमाने आ रही है। अगर आपने हॉल में यह फिल्म नहीं देखी है तो 1 जुलाई को जी 5 पर देख सकते हैं। रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

3 of 17
मियां बीवी और मर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
मियां बीवी और मर्डर
प्लेटफॉर्म- एमएक्स प्लेयर
रिलीज डेट- 1 जुलाई      
'मियां बीवी और मर्डर' एक क्राइम और कॉमेडी सीरीज है, जो 1 जुलाई को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। इस सीरीज में अभिनेता राजीव खंडेलवाल, मंजरी फडणीस, रुशद राणा, प्रसाद खांडेकर और रितिक दिनेश शाह ने मुख्य भूमिका निभाई है।

4 of 17
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सम्राट पृथ्वीराज
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट- 1 जुलाई
अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' पिछले महीने बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। सिनेमाघरों में इस फिल्म की टक्कर तब भी 'मेजर' से हुई थी और एक बार फिर ओटीटी पर अक्षय की भिड़ंत अदिवी शेष से होने वाली है। चंद्र प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया था। अक्षय के साथ इस फिल्म में मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
विज्ञापन

5 of 17
शट अप सोना - फोटो : सोशल मीडिया
शट अप सोना
प्लेटफॉर्म- जी 5
रिलीज डेट- 1 जुलाई
यह फिल्म कई धमकियों के बावजूद गायिका सोना महापात्रा की पितृसत्ता के खिलाफ निडर लड़ाई पर आधारित है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता इस फिल्म को दीप्ति गुप्ता द्वारा निर्देशित और सोना महापात्रा द्वारा निर्मित किया गया है। शट अप सोना का प्रीमियर 1 जुलाई को जी5 पर होगा।
विज्ञापन

6 of 17
stranger things season 4 - फोटो : सोशल मीडिया
स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 वॉल्यूम 2
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 1 जुलाई
नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के चौथे सीजन का दूसरा वॉल्यूम जुलाई में रिलीज होने वाला है। इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह 1 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
विज्ञापन

7 of 17
the terminal list - फोटो : social media
द टर्मिनल लिस्ट
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट- 1 जुलाई
हॉलीवुड के शाहरुख खान कहे जाने वाले अभिनेता क्रिस प्रैट पिछले महीने 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' के साथ सिनेमाघरों  में धूम मचाने के बाद अब वह ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार हैं। वह अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'द टर्मिनल लिस्ट' से दर्शकों का मनोरंजन करने ओटीटी पर लौट रहे हैं। यह सीरीज 1 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकती है।

8 of 17
मेजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेजर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 1 जुलाई  
26/11 हमलों की भयावह तस्वीर सामने लाने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, अब अदिवी शेष की 'मेजर' ओटीटी पर धूम मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। यह फिल्म 1 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। शशि करण टिक्का के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक है। इस फिल्म में अदिवी शेष, सईं मांजरेकर, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में दिखेंगे। बता दें कि मेजर संदीप 26/11 मुंबई हमले में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।

9 of 17
ऑपरेशन रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया
ऑपरेशन रोमियो
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 3 जुलाई
शशांत शाह के निर्देशन में बनी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'ऑपरेशन रोमियो' अप्रैल के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन अब यह फिल्म 3 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इसमें शरद केलकर, भूमिका चावला और सिद्धांत गुप्ता सहित जैसे कलाकार शामिल हैं।

10 of 17
करण जौहर - फोटो : Instagram
कॉफी विद करण 7
प्लेटफॉर्म- डिज्नी+हॉटस्टार
रिलीज डेट- 7 जुलाई
करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सातवां सीजन जल्द ओटीटी पर दस्तक देने वाला है। ऐसा पहली बार होगा, जब यह शो टीवी पर नहीं, बल्कि ओटीटी पर आ रहा है। 'कॉफी विद करण' को आप 7 जुलाई   से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।  

11 of 17
रणवीर सिंह और बियर गिल्स - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बीयर गिल्स
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 8 जुलाई
अपने हैरतअंगेज करतबों से सबको चौंकाने वाले बीयर गिल्स जल्द ही बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। 'रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बीयर गिल्स' को आप 8 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

12 of 17
विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम
प्लेटफॉर्म- डिज्नी+हॉटस्टार
रिलीज डेट- 8 जुलाई
पिछले महीने रिलीज हुई कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' अभी तक सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कमल हासन के अलावा विजय सेतुपति और फहद फासिल अहम किरदार में हैं। इस फिल्म में इनके अलावा साउथ सुपरस्टार सूर्या भी नजर आए थे। एक्शन से भरपूर यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर 8 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। अभी तक अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी, तो अब आप इसे फ्री में देख सकते हैं।

13 of 17
modern love hyderabad - फोटो : social media
मॉडर्न लव हैदराबाद
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट- 8 जुलाई
पिछले दिनों रिलीज हुई सीरीज 'मॉडर्न लव मुंबई' की सफलता के बाद मेकर्स अब 'मॉडर्न लव हैदराबाद' नाम की सीरीज लेकर आ रहे हैं। मुंबई की दिल छू लेने वाली कहानियों के बाद हैदराबाद की कहानियां संजोए इसका दूसरा सीजन 'मॉडर्न लव हैदराबाद' रिलीज को तैयार है, जो 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर 8 जुलाई से स्ट्रीम किया जा सकता है। इस सीरीज में सुहासिनी, रेवती, अभिजीत, रितु वर्मा, नित्या मेनन, आधी पिनिशेट्टी, राग मयूर और अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

14 of 17
resident evil - फोटो : social media
रेसिडेंट ईवल
प्लोटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 14 जुलाई
हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म 'रेसिडेंट ईवल' अब वेब सीरीज के रूप में नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे रही है। हॉरर थ्रिलर सीरीज 14 जुलाई  से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है।

15 of 17
विराट पर्वम - फोटो : सोशल मीडिया
विराट पर्वम
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 15 जुलाई
साउथ अभिनेता राणा दग्गुबाती और अभिनेत्री साई पल्लवी की फिल्म 'विराट पर्वम' पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में साई को तेलंगाना के एक नक्सली नेता से प्यार हो जाता है, जो किरदार  राणा द्वारा निभाया गया है। इन दोनों सितारों के साथ ही इस फिल्म में नंदिता दास, प्रियामणि, ईश्वरी राव, निवेथा पेथुराज, राहुल रामकृष्ण और नवीन चंद्र भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है।

16 of 17
फिल्म- द ग्रे मैन - फोटो : Social media
द ग्रे मैन
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 15 जुलाई
मशहूर हॉलीवुड निर्देशक एंथनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी फिल्म 'द ग्रे मैन' 15 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। मेगा बजट एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कहानी एक फ्रीलांस हत्यारे और पूर्व सीआईए ऑपरेटिव कोर्ट जेंट्री (रेयान) के इर्द-गिर्द घूमती है। 'द ग्रे मैन' में  रेयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, एना डी अरमास, रेगे-जीन पेज, जेसिका हेनविक, बिली बॉब थॉर्नटन, वैगनर मौरा और साउथ सुपरस्टार धनुष भी हैं।  
विज्ञापन

17 of 17
मसाबा मसाबा - फोटो : Instagram @masabagupta
मसाबा मसाबा
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 29 जुलाई
नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव और ग्लैमर को दिखाती वेब सीरीज 'मसाबा मसाबा' का दूसरा सीजन 29 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है।  ऑडियंस को इस सीरीज का पहला सीजन काफी पसंद आया था। इस शो से मसाबा ने एक्टिंग में डेब्यू भी किया था। इसमें नीना गुप्ता और मसाबा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें